लाइव न्यूज़ :

ऋतिक रोशन की बहन सुनैना ने हॉस्पिटल की खबरों को बताया गलत, ट्वीट कर इस मीडिया हाउस पर निकाली भड़ास

By मेघना वर्मा | Updated: June 10, 2019 19:22 IST

बताया जा रहा था कि ऋतिक की बहन को बाइपोलर डिसऑर्डर नामक बीमारी है। इस बीमारी के कारण से सुनैना की कई दिनों से काफी दिनों से तबियत खराब चल रही है।

Open in App

सुबह से ही सोशल मीडिया पर ऋतिक रोशन की बहन सुनैना को लेकर खबर आ रही थी। बताया जा रहा था कि सुनैना रोशन की हालत काफी गंभीर हैं। वो मानसिक बीमारी से जूझ रही हैं। सिर्फ यही नहीं कहा तो ये भी गया था कि आने वाले 24 घंटे उनके लिए अहम हैं और वो कड़ी निगरानी में हैं। वहीं सुनैना ने इन सभी खबरों को गलत बताया है। ट्वीट करके उन्होंने गलत खबर फैलाने वालों पर भड़ास निकाली है। 

सुनैना ने अपने ऑफिशियल ट्वीटर हैंडल पर पोस्ट करके लिखा, 'अपने बारे में ये बेफिजूल की बातें सुनकर हैरान हूं कि मैं क्रिटिकल हूं, हॉस्पिटल में हूं...हैलो टाइम्स ऑफ इंडिया मैं अपने दोस्तों के साथ बाहर हूं और पार्टी कर रही हूं। प्लीज अपने फैक्ट्स फिर से चेक कर लीजिए।'

वहीं सुनैना ने इसके बाद अपनी एक फोटो पोस्ट की जिसमें लिखा, 'क्या मैं क्रिटिकल दिख रही हूं...'

 

बताया जा रहा था कि ऋतिक की बहन को बाइपोलर डिसऑर्डर नामक बीमारी है। इस बीमारी के कारण से सुनैना की कई दिनों से काफी दिनों से तबियत खराब चल रही है। अब बिगड़ती हालत के बाद  वह डॉक्टरों की देख रेख में हैं मगर इन सभी बातों को सुनैना ने अब गलत बताया है।

 

बताया ये भी जा रहा था कि सुनैना पहले अपने डिप्रेशन को लेकर बात कर चुकी हैं, 2018 में  उन्होंने साल इस बारे में बात भी की थी। सुनैना ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि वह काउंसिलर के पास जाती हैं, जो उन्हें इस स्थिति से उबरने में मदद करते हैं।उन्होंने कहा था कि इसके लिए डॉक्टर्स के पास लोगों को जाना चाहिए।

टॅग्स :ऋतिक रोशन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआखिर क्यों मुकदमा दायर कर रहे अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, अक्षय कुमार और ऋतिक रोशन?

बॉलीवुड चुस्कीKaho Naa Pyaar Hai: जब ऋतिक रोशन और अमीषा पटेल की जोड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया था धमाल, ‘कहो ना प्यार है’ के 25 साल पूरे होने पर बोले एक्टर

बॉलीवुड चुस्कीHrithik Roshan: चौंक गया था जब मेरे पिता ने कहा 'कहो ना... प्यार है', मेरे साथ बना रहे हैं...

बॉलीवुड चुस्कीऋतिक रौशन और सुजैन के तलाक पीछे ये थी वजह! सुजैन के भाई जायद ने किया खुलासा, जानें क्या कहा

बॉलीवुड चुस्कीHurun India Rich List 2024: शाहरुख खान ने हुरुन इंडिया रिच लिस्ट में पहले नंबर पर किया कब्जा, अमिताभ बच्चन को भी छोड़ा पीछे

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?