लाइव न्यूज़ :

'सुपर 30' की सफलता के बाद ऋतिक रोशन के हाथ लगा ये बड़ा चांस, फूले नहीं समा रहे हैं एक्टर

By मेघना वर्मा | Updated: August 19, 2019 17:33 IST

'सुपर 30' फिल्म की बात करें तो इस फिल्म ने अभी तक वर्ल्डवाइड करीब 208.74 करोड़ की कमाई की है। कितने ही राज्यों में इस फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देऋतिक रोशन की फिल्म सुपर 30 ने वर्ल्डवाइड जमकर कमाई की है। ऋतिक रोशन जल्द ही फिल्म वॉर में नजर आने वाले हैं।

ऋतिक रोशन की फिल्म सुपर 30 की अपार सफलता के बाद एक्टर एक बार फिर चर्चा में हैं। बताया जा रहा है कि ऋतिक रोशन ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स सोसायटी की ओर से ऋतिक रोशन को ऑक्सफोर्ड यूनियन में बोलने के लिए आमंत्रित किया गया है। इस खबर से ना सिर्फ ऋतिक रोशन के फैंस को खुशी है बल्कि एक्टर भी फूले नहीं समा रहे हैं। 

टीवी टुडे की रिपोर्ट की मानें तो इस बात को सुनकर ऋतिक रोशन काफी एक्साइटेड हैं। जब उनसे इस बारे में पूछा गया तो एक इंटरव्यू में ऋतिक रोशन ने बताया, 'मैं खुश हूं कि भारत में ही नहीं बल्कि देश में भी सुपर 30 में मेरे काम की सराहना हो रही है। बतौर एक्टर ये मेरी जिम्मेदारी है कि मैं मेरी फिल्मों के जरिए लोगों को खुशियां बांटूं और प्रोत्साहित करूं।'

आगे ऋतिक ने कहा, 'सुपर 30 फिल्म एक ऐसे आदमी की कहानी है जिसने बिना किसी स्वार्थ के विद्या बांटी हैं। लोगों का जीवन को सुधारा है। देश और विदेश दोनों ही ऑडियंस का धन्यवाद, मैं इस प्रतिष्ठित यूनियन में बोलने के लिए एक्साइटेड हूं।' 

सुपर 30 फिल्म की बात करें तो इस फिल्म ने अभी तक वर्ल्डवाइड करीब 208.74 करोड़ की कमाई की है। कितने ही राज्यों में इस फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया गया। जिसके लिए ऋतिक ने सभी संबधित अधिकारी को शुक्रिया कहा था। ऑक्सफोर्ड यूनियन सोसायटी में मोर्गन फ्रीमैन, जॉनी डेप, सर बेन किंग्सले, मार्क हैमिल जैसे हॉलीवुड स्टार्स आ चुके हैं।

टॅग्स :ऋतिक रोशनसुपर 30
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआखिर क्यों मुकदमा दायर कर रहे अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, अक्षय कुमार और ऋतिक रोशन?

भारतसुपर 30 के संस्थापक पद्मश्री आनंद कुमार बिहार झारखंड एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ अमेरिका की स्वर्ण जयंती में बतौर मुख्य अतिथि होंगे शामिल

बॉलीवुड चुस्कीKaho Naa Pyaar Hai: जब ऋतिक रोशन और अमीषा पटेल की जोड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया था धमाल, ‘कहो ना प्यार है’ के 25 साल पूरे होने पर बोले एक्टर

बॉलीवुड चुस्कीHrithik Roshan: चौंक गया था जब मेरे पिता ने कहा 'कहो ना... प्यार है', मेरे साथ बना रहे हैं...

बॉलीवुड चुस्कीऋतिक रौशन और सुजैन के तलाक पीछे ये थी वजह! सुजैन के भाई जायद ने किया खुलासा, जानें क्या कहा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?