लाइव न्यूज़ :

ऋतिक रोशन नहीं कर रहे कोई रीमेक, हुआ खुलासा

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: May 6, 2020 06:29 IST

सूत्र ने यह भी कहा कि ऋतिक ने हाल ही में 'सत्ते पे सत्ता' के रीमेक को ठुकरा दिया है. इसे उनकी करीबी पारिवारिक मित्र फराह खान द्वारा निर्देशित किया जाना था

Open in App
ठळक मुद्देगत दिनों खबरें आ रही थीं कि बी.आर. चोपड़ा की फिल्म 'द बर्निंग ट्रेन' का रीमेक बनाया जाएगाऋतिक रोशन इसमें लीड रोल निभाते नजर आएंगे

गत दिनों खबरें आ रही थीं कि बी.आर. चोपड़ा की फिल्म 'द बर्निंग ट्रेन' का रीमेक बनाया जाएगा और ऋतिक रोशन इसमें लीड रोल निभाते नजर आएंगे. लेकिन अब पता चला है कि यह खबर भ्रामक और बेतूकी है. ऋतिक के करीबी सूत्र का कहना है, ''सभी फिल्म निर्माता जो डुग्गु (ऋतिक) के करीब हैं, वे जानते हैं कि वह कोई रीमेक नहीं करना चाहते हैं.

उन्होंने अग्निपथ (अमिताभ बच्चन की फिल्म) का एक रीमेक किया. बस. इसके बाद उन्होंने तमाम रीमेक फिल्मों को मना कर दिया.'' सूत्र ने यह भी कहा कि ऋतिक ने हाल ही में 'सत्ते पे सत्ता' के रीमेक को ठुकरा दिया है. इसे उनकी करीबी पारिवारिक मित्र फराह खान द्वारा निर्देशित किया जाना था.

डुग्गू लंच करने के लिए फराह के घर गए थे तब उन्हें इस फिल्म के लिए ऑफर दिया गया था. लेकिन उन्होंने विनम्रता से इसे मना कर दिया. ऋतिक के 'द बर्निंग ट्रेन' से संबंधित खबरों पर आश्चर्य जताते हुए सूत्र ने कहा कि पता नहीं ये कहानियां कहां से निकलती हैं. इस फिल्म के लिए तो डुग्गू से कभी संपर्क भी नहीं किया गया. 'द बर्निंग ट्रेन' में धर्मेंद्र, विनोद खन्ना और जीतेंद्र लीड रोल में थे और डग्गू ऐसी मल्टीस्टारर फिल्म क्यों करेंगे.

टॅग्स :ऋतिक रोशनबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!