लाइव न्यूज़ :

Housefull 5: अक्षय कुमार की फिल्म 'हाउसफुल 5' रिलीज के कुछ ही घंटों बाद ऑनलाइन हुई लीक, पायरेसी वेबसाइट्स पर उपलब्ध

By रुस्तम राणा | Updated: June 6, 2025 17:52 IST

फिल्म के निर्माताओं और अभिनेताओं द्वारा अवैध डाउनलोडिंग के खिलाफ बार-बार अनुरोध किए जाने के बावजूद, फिल्म अब विभिन्न पायरेसी प्लेटफार्मों पर ऑनलाइन उपलब्ध है।

Open in App
ठळक मुद्देलीक होने के बाद फिल्म अब विभिन्न पायरेसी प्लेटफार्मों पर ऑनलाइन उपलब्ध हैइस फिल्म का का पायरेटेड वर्शन इंटरनेट पर सर्कुलेट होने लगानिर्माताओं ने अभी तक ऑनलाइन लीक के बारे में कोई बयान जारी नहीं किया

नई दिल्ली: अक्षय कुमार और साजिद नाडियावाला की बहुप्रतीक्षित फिल्म हाउसफुल 5 रिलीज़ होने के कुछ ही घंटों बाद ऑनलाइन लीक हो गई। फिल्म के निर्माताओं और अभिनेताओं द्वारा अवैध डाउनलोडिंग के खिलाफ बार-बार अनुरोध किए जाने के बावजूद, फिल्म अब विभिन्न पायरेसी प्लेटफार्मों पर ऑनलाइन उपलब्ध है।

इसे शुक्रवार को रिलीज किया गया। सिनेमा में रिलीज़ होने के कुछ घंटों बाद ही, हाउसफुल 5 का पायरेटेड वर्शन इंटरनेट पर सर्कुलेट होने लगा। मर्डर मिस्ट्री कई फ़ॉर्मेट में उपलब्ध है, जिसमें HD, 1080p, 720p और कम रिज़ॉल्यूशन शामिल हैं, जो कि फ़िल्मीज़िला, मूवीरुलेज़, तमिलरॉकरज़ और कई टेलीग्राम चैनलों जैसी आम पायरेसी वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

दूसरी ओर, ‘हाउसफुल 5 फुल मूवी डाउनलोड’, ‘हाउसफुल 5 एचडी फ्री डाउनलोड’, ‘हाउसफुल 5 तमिलरॉकर्स’, ‘हाउसफुल 5 टेलीग्राम लिंक’ और ‘हाउसफुल 5 डाउनलोड फुल मूवी फिल्मीज़िला’ जैसे संबंधित कीवर्ड अभी भी इंटरनेट पर ट्रेंड कर रहे हैं। इस बीच, निर्माताओं ने अभी तक ऑनलाइन लीक के बारे में कोई बयान जारी नहीं किया है।

इस फिल्म का निर्देशन तरुण मनसुखानी ने किया है। हाउसफुल 5 का निर्माण साजिद नाडियाडवाला, वर्दा नाडियाडवाला और फिरुजी खान ने प्रोडक्शन बैनर नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के तहत किया है।

हाउसफुल 5 में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, संजय दत्त, फरदीन खान, श्रेयस तलपड़े, नाना पाटेकर, जैकी श्रॉफ, डिनो मोरिया, जैकलीन फर्नांडीज, नरगिस फाखरी, चित्रांगदा सिंह, सोनम बाजवा, सौंदर्या शर्मा, चंकी पांडे, निकितिन धीर और जॉनी लीवर जैसे कलाकार शामिल हैं।

 

टॅग्स :अक्षय कुमाररितेश देशमुखअभिषेक बच्चन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBhooth Bangla Teaser: हॉरर के साथ फुल कॉमेडी, अक्षय कुमार का नया अवतार देख लोग हैरान

बॉलीवुड चुस्की2026 में बड़े पर्दे और OTT पर दमदार टकराव?, अभिषेक बनर्जी, माधवन, रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, देखिए 10 बड़े टकराव?

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: मुंबई में अक्षय कुमार की कार का हुआ एक्सीडेंट, दुर्घटना के वीडियो सामने आए

बॉलीवुड चुस्कीसालगिरह मुबारक हो, टीना, 25 साल की दीवानगी?, रजत जयंती, पहाड़ पर मस्ती कर रहे ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'पापा बड़े कर्जे में हैं': पोलिंग बूथ के बाहर अक्षय कुमार ने ज़रूरतमंद फैन को मदद का भरोसा दिलाया | VIDEO

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?