लाइव न्यूज़ :

हेमा मालिनी ने पीएम मोदी की दीया जलाने की बात पर किया ट्वीट, लिखा-यह समय है एक...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 3, 2020 11:29 IST

पीएम ने 5 अप्रैल को रात 9 बजे प्रकाश फैलाने को कहा है। ऐसे में पीएम के इस ऐलान पर लोगों की प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड सेलेब्स भी इस पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने एक खास वीडियो मैसेज के जरिए देश की जनता को संबोधित किया है

कोरोना वायरस के कहर के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने एक खास वीडियो मैसेज के जरिए देश की जनता को संबोधित किया है। एक बार फिर से पीएम ने देश को एकजुटता दिखाने की बात कही है। पीएम ने 5 अप्रैल को रात 9 बजे प्रकाश फैलाने को कहा है। ऐसे में पीएम के इस ऐलान पर लोगों की प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं। बॉलीवुड सेलेब्स भी इस पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। इस लिस्ट में एक्ट्रेस हेमा मालिनी भी शामिल हो गई हैं।

पीएम ने कहा है कि इस बार पूरे देश की एकजुटता दिखाने के लिए 5 अप्रैल को रात 9 बजे प्रकाश फैलाए। पीएम नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने कहा है कि 5 अप्रैल को देश के सभी लोग अपने घरों की लाइट बंद कर देंगे, और अपने घर की खिड़की या दरवाजे पर आकर दीया, मोमबत्ती या मोबाइल की टॉर्च लाइट जलाएंगे।

इस पर हेमा मालिनी (Hema Malini) ने अपने ट्वीट में पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा किये गए आग्रह पर रिएक्शन देते हुए लिखा, "हमें घातक कोरोना वायरस के खिलाफ जारी जंग के लिए अपने पीएम नरेंद्र मोदी के साथ शपथ लेनी चाहिए। यह समय है एक साथ आने का, हमारी एक जुटता दिखाने का और कोरोना वायरस को कंट्रोल करने में सरकार की मदद करने का। हम 5 अप्रैल को उनके अनुरोध को पूरा करेंगे। क्या आप सब भी इसके लिए तैयार हैं? पीएम मोदी ने क्या कहा है 

पीएम मोदी ने कहा, ''130 करोड़ देशवासियों के महासंकल्प को नई ऊंचाइयों पर ले जाना है। 5 अप्रैल को रविवार को, रात 9 बजे मैं आप सबके 9 मिनट चाहता  हूं।ध्यान से सुनिएगा, 5 अप्रैल को रात 9 बजे, घर की सभी लाइटें बंद करके, घर के दरवाजे पर या बालकनी में, खड़े रहकर, 9 मिनट के लिए मोमबत्ती, दीया, टॉर्च या मोबाइल की फ्लैशलाइट जलाएं। 

 उस समय यदि घर की सभी लाइटें बंद करेंगे, चारो तरफ जब हर व्यक्ति एक-एक दीया जलाएगा, तब प्रकाश की उस महाशक्ति का ऐहसास होगा, जिसमें एक ही मकसद से हम सब लड़ रहे हैं, ये उजागर होगा।

टॅग्स :कोरोना वायरसनरेंद्र मोदीहेमा मालिनीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल