लाइव न्यूज़ :

वीर दास बर्थडे स्पेशल: जब विदेशी जमीं पर वीरदास ने बिखेरा था अभिनय का जादू, पढ़ें अब तक सफर

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 31, 2018 09:22 IST

Happy Birthday Bollywood Actor Comedian Vir Das: बॉलीवुड में अभिनेता वीर दास को एक हास्य कलाकार के रूप में जाना जाता है। आज वीर का जन्मदिन है।

Open in App

मुंबई, 31 मई: बॉलीवुड में अभिनेता वीर दास को एक हास्य कलाकार के रूप में जाना जाता है। आज वीर का जन्मदिन है। वीर दास का जन्म देहरादून में 31 मई 1979 को हुआ था। उन्होंने देश और विदेश के कई नाटकों का प्रदर्शन करने के बाद, वह धीरे-धीरे लेकिन मजबूती से फिल्म उद्योग में खुद के लिए एक निर्णायक भूमिका हासिल कर रहे हैं।

वीर की पढ़ाई

वीर दास भारतीय फिल्म अभिनेता, हास्य अभिनेता और टेलीविज़न अभिनेता हैं जो बॉलीवुड में अपने काम के लिए जाने जाते हैं। वीर ने अपनी शुरूआती पढ़ाई नाइजीरिया से पूरी की उसके बाद वह उच्च शिक्षा के लिए अमेरिका चले गए। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत विदेशी जमीं पर एक कॉमेडी शो ' ब्राउन मेन कांट हम्प ' से एक हास्य अभिनेता के रूप में की। विदेश में वीर के काम को खूब पसंद किया गया था, वह वहां एक आने पहचाने कलाकार के रूप में उभरे थे। भारत वापस लौटने के बाद उन्होंने 'द ग्रेट इंडियन कॉमेडी शो' को होस्ट किया। उन्होंने अपनी लम्बे समय से रहीं गर्लफ्रेंड शिवानी माथुर के साथ 2014  में विवाह के बंधन में बंध  गए। 

लेखक बन भी बनाई पहचान

सोशल मीडिया पर वह आज देश के सबसे प्रभावशाली हास्य अभिनेता हैं सोशल मीडिया पर 10 मिलियन से भी ज़्यादा लोग उन्हें फॉलो करते हैं। वीर दास नए हास्य कलाकारों के लिए प्रेरणा हैं। उन्होंने 100 से अधिक कॉमेडी नाटकों को लिखा और प्रदर्शन किया गया है। जल्द ही वीर एक फिल्म के लेखक और फिल्म निर्माता एक रूप में भी अपना करियर शुरू करने जा रहे हैं। 

बॉलीवुड करियर

'नमस्ते लंदन' में एक छोटी सी भूमिका के साथ उन्होंने  बॉलीवुड में कदम रखा। उसके बाद उन्होंने अगली फिल्म  'मुंबई सालसा ' में मुख्य भूमिका निभाई।  पिछले कुछ वर्षो में उन्होंने बहुत सी फिल्मे की जैसे ' गो गोवा गॉन ' , 'शादी के साइड इफेक्ट्स' आदि। अभी हाल ही में उनको एक एक्शन थ्रिलर फिल्म में '' शिवाय ' में देखा गया। जीका निर्देशन और निर्माण अजय देवगन  ने किया था, और साथ ही इस फिल्म में मुख्य भूमिका भी निभाई। इतना ही नहीं रिवाल्वर रानी में उन्होंने कंगना के अपोजिट काम करके जमकर सुर्खियां बटोरी थीं।

टॅग्स :बर्थडे स्पेशल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयोगी आदित्यनाथ ने गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर किया नमन, बोले- "उनका संघर्ष निर्भीकता के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा"

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान ने मनाया 60वां जन्मदिन, फार्महाउस में मीडिया के साथ काटा केक

बॉलीवुड चुस्कीबर्थडे से पहले सलमान खान ने दिखाए मसल्स, फैंस बोले– भाईजान हो तो ऐसे

ज़रा हटकेVIDEO: युवराज का बर्थडे और हरभजन की शरारत, वीडियो देखकर चौंक जाओगे!

बॉलीवुड चुस्की‘मेरे प्रिय धरम जी’, धर्मेंद्र के 90वें बर्थडे पर हेमा मालिनी का मैसेज हुआ वायरल!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?