लाइव न्यूज़ :

बर्थडे स्पेशल अदनान सामी: पत्नी ने कराया था घरेलू उत्पीड़न का केस , 4 शादियों से लेकर भारत की नागकिता तक पढ़ें खास बातें

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 15, 2018 05:01 IST

पूरी दुनिया के सबसे तेज पियानो प्लेयर और जाने-मानें सिंगर अदनान सामी आज अपना 46वां जन्मदिन मना रहे हैं।

Open in App

पूरी दुनिया के सबसे तेज पियानो प्लेयर और जाने-मानें सिंगर अदनान सामी आज अपना 46वां जन्मदिन मना रहे हैं। अदनान का जन्म पाकिस्तान में 15 अगस्त 1971 को हुआ था और उन्होंने अपने करियर की शुरुआत पियानो बजाने से की थी। वहीं,अपने गानों से फैंस को कभी रुलाने और हंसाने वाले अदनान की पर्सनल लाइफ भी काफी दिलचस्प रही है। वहीं उन्होंने अपने करियर की 1986 में शुरुआत की और फिर सफलताओं की सीढ़ियां चढ़ते रहे। 

भारत की नागरिकता

अदनान पाकिस्तान के मूलरूप रहने वाले हैं लेकिन एक लंबे समय से वह भारत में ही रह रहे हैं।उन्होंने इंडियन सिटीजनशिप के लिए होम मिनिस्ट्री को रिक्वेस्ट कर इंडिया में रहने की अपील की और उनकी यह अपील स्वीकार कर उन्हें इंडिया में रहने के लिए जगह दी गई।आज वह भारत के ही नागरिक और कलाकार के रूप में जाने जाते हैं।

पहली शादी

सिंगर ने अपने जीवन में 4 शादियां की जिसमें से तीन शादियां 5 साल तक भी नहीं टिक पाईं। उन्होंने पहली शादी 22 साल की उम्र में पाकिस्तानी एक्ट्रेस जेबा बख्तियार से 1993 शादी की थी। दोनों का साथ बहुत लंबे समय तक नहीं रह  पाए और 1997 में दोनों अलग हो गए।

दूसरी व तीसरी शादी

अदनान की दूसरी शादी दुबई बेस्ड बिजनेसवुमन अरब सबाह गलादरी से हुई। सबाह पहले से शादीशुदा थीं और एक बेटे की मां थीं। दोनों ने अपनी शादी को काफी गुप्त रखा था। फैंस को शादी और तलाक की खबर एक साथ मिली थी। साल 2004 में तलाक की बात सामने लाकर अदनान ने सबको चौंका दिया था।इसके बाद साल 2007 में दोनों ने दोबारा शादी कर ली। फिर दोनों के बीच हालात बिगड़ने लगे। सबा ने फैमिली कोर्ट में केस दर्ज किया। वहीं सबा ने घरेलू उत्पीड़न कानून के तहत भी अदनान पर याचिका दायर की थी। लंबे लड़ाई झगड़े के बाद कोर्ट ने 2009 में दोनों के तलाक पर मुहर लगा दी।

चौथी शादी

इसके बाद एक बार फिर से उन्होंने जीवन साथी का हाथ थामा और साल 2010 में अदनान ने चौथी शादी रोया फरयाबी से की। अफगानिस्तान और जर्मनी दोनों देशों से ताल्लुक रखने वालीं रोया पेशे से टेली कम्यूनिकेशन इंजीनियर हैं। फिलहाल दोनों के प्यारी सी बेटी है।

अभिनय मे हाथ

 अदनान बहुत ही जल्द  'अफगान- इन सर्च ऑफ होम' फिल्म से बॅालीवुड में डेब्यू करने वाले हैं। वैसे तो फैंस इनको एल्बम में ही काफी एक्ट्रेसेज के साथ रोमांस कर चुके है। वह 'तेरा चेहरा' में रानी मुखर्जी से लेकर भूमिका चावला तक हर किसी के साथ अदनान ने रोमांटिक केमिस्ट्री क्रि‍एट की थी। ऐसे में देखना होगा बॉलीवुड में वह क्या कमाल करते हैं। 

टॅग्स :अदनान सामीबर्थडे स्पेशल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयोगी आदित्यनाथ ने गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर किया नमन, बोले- "उनका संघर्ष निर्भीकता के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा"

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान ने मनाया 60वां जन्मदिन, फार्महाउस में मीडिया के साथ काटा केक

बॉलीवुड चुस्कीबर्थडे से पहले सलमान खान ने दिखाए मसल्स, फैंस बोले– भाईजान हो तो ऐसे

ज़रा हटकेVIDEO: युवराज का बर्थडे और हरभजन की शरारत, वीडियो देखकर चौंक जाओगे!

बॉलीवुड चुस्की‘मेरे प्रिय धरम जी’, धर्मेंद्र के 90वें बर्थडे पर हेमा मालिनी का मैसेज हुआ वायरल!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?