लाइव न्यूज़ :

फिल्म के लिए मना करने पर गुरमीत चौधरी को मिली थी धमकी, अभिनेता ने किया खुलासा

By अनिल शर्मा | Updated: November 13, 2021 14:30 IST

बकौल गुरमीत- जब मैं फिल्मो में आ गया तो एक अच्छे निर्देशक थे, बड़े निर्देशक थे, और उनको घर पर बुलाया और मुझे स्क्रिप्ट सुनाई। नई फिल्म, समझ नहीं आई। आज के समय पर ऐसा होता है कि...

Open in App
ठळक मुद्देगुरमीत ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत टेलीविजन शो के माध्यम से की थीगुरमीत को एक फिल्म का ऑफर मिला था जिसकी स्क्रिप्ट समझ नहीं आने पर मना कर दियाफिल्म को ना करने के बाद फिल्म निर्देशक ने उनका करियर खत्म करने की धमकी दी थी

गुरमीत चौधरी ने खुलासा किया कि एक निर्देशक ने उसकी फिल्म में काम नहीं करने को लेकर धमकी दी थी। 'खामोशियां' और 'वजह तुम हो' में अभिनय कर चुके अभिनेता ने धमकी देनेवालो को 'बड़ा' निर्देशक बताया है।

रेडियो होस्ट सिद्धार्थ कन्नन के साथ बात करते हुए, गुरमीत चौधरी ने खुलासा किया कि उन्हें एक फिल्म के लिए संपर्क किया गया था, लेकिन उन्हें स्क्रिप्ट समझ में नहीं आई। जब उन्होंने फिल्म को करने से मना कर दिया, तो निर्देशक काफी नाराज हुआ था। 

बकौल गुरमीत- जब मैं फिल्मो में आ गया तो एक अच्छे निर्देशक थे, बड़े निर्देशक थे, और उनको घर पर बुलाया और मुझे स्क्रिप्ट सुनाई। नई फिल्म, समझ नहीं आई। आज के समय पर ऐसा होता है कि आपको फिल्म समझ नहीं आई तो आप मना कर सकते हैं और बोल सकते हैं। मैंने जब मन किया तो उन्होंने कहा कि मैं तुझे कोई फिल्म करने नहीं दूंगा।

गुरमीत ने वाकया सुनाते हुए आगे कहा, मुझे झटका लगा कि ये क्या! ये तो होता है न कि अभिनेता स्क्रिप्ट पढ़ता है और आपको लगता है कि यार आप करो या नहीं करोगे। लेकिन मुझे ये बोला गया और उन्होंने मुझे खड़े होके बोला कि कभी काम करने नहीं दूंगा। तुमने मेरी फिल्म कैसे मना की, तुझे क्या लगता है मेरी फिल्म गंदी है।

गौरतलब है कि गुरमीत ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत टेलीविजन शो के माध्यम से की थी। रामायण, 'गीत - हुई सबसे पराई' और 'पुनर्विवाह - जिंदगी मिलेगी दोबारा' जैसे शो में अभिनय करने के बाद गुरमीत चौधरी घर-घर में अपनी पहचान बना ली थी। उन्होंने 'झलक दिखला जा 5' और 'फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी '5 जैसे रियलिटी शो में भी नजर आ चुके हैं।

 

टॅग्स :हिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच