'गली बॉय' का दमदार टीजर हुआ रिलीज, रैपर बन फैंस को एक नए अंदाज में दीवाना करेंगे रणवीर

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: January 4, 2019 11:28 AM2019-01-04T11:28:15+5:302019-01-04T11:38:30+5:30

Gully Boy teaser Ranveer singh & Alia Bhatt movie: रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की मोस्ट अवेटेड मूवी 'गली ब्वॉय' का टीजर रिलीज हो गया है।

'gully Boy' released a strong teaser, | 'गली बॉय' का दमदार टीजर हुआ रिलीज, रैपर बन फैंस को एक नए अंदाज में दीवाना करेंगे रणवीर

'गली बॉय' का दमदार टीजर हुआ रिलीज, रैपर बन फैंस को एक नए अंदाज में दीवाना करेंगे रणवीर

रणवीर सिंह और आलिया भट्ट  की मोस्ट अवेटेड मूवी 'गली ब्वॉय'  का टीजर रिलीज हो गया है।रणवीर और आलिया पहली बार सिल्वर स्क्रीन पर साथ नजर आ रहे हैं। टीजर खासा प्रभावित करने वाला है।

1.29 सेकेंड के टीडर की शुरुआज होती है रणवीर सिंह के हिपहाप से । वह अपने ही अंदाज में गाते नजर आते हैं। एक सीन में वह कलकी  को किस करते नजर आ रहे हैं। वहीं, पूरे टीजर में आलिया केवल दो तीन सीन के लिए ही दिखाई गई हैं। टीजर काफी संस्पेंस से भरा है। जो फैंस को खासा पसंद आने वाला है। इसके साथ ही अब फैंस के अंदर ट्रेलर को लेकर भी उत्सुकता बढ़ जाएगी।

र दोनों फिल्म में लिपलॉक करते नजर आने वाले हैं। खास बात ये है कि दोनों का एक नहीं बल्कि तीन तीन किसिंग सीन्‍स है, फिल्‍म में रणवीर कल्कि कोचलिन को भी 2 बार किस करेंगे। साथ ही अब फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ गई है।ये फिल्म मुंबई में रहनेवाले एक स्ट्रीट रैपर की कहनी है। जिसे फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी प्रोड्यूस कर रहे हैं। यही नहीं फिल्‍म को बर्लिन इंटरनेशनल फिल्‍म फेस्‍टिवल में भी दिखाया जाएगा।

इसे जोया अख्तर डायरेक्ट कर रही हैं, जबकि रितेश सिद्धवानी, जोया अख्तर और फरहान अख्तर मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं।यह फिल्म 14 फरवरी 2019 को रिलीज होगी. खबरों की मानें तो यह फिल्म मुंबई के धारावी इलाके में रहने वाले भारतीय रैपर के जीवन पर आधारित है। 

English summary :
Ranveer Singh & Alia Bhatt Starrer Gully Boy Upcoming Movie teaser has been released by makers. The 1.29 second Gully boy teaser start with ranveer Singh's hip-hop. He is seen in his own style.


Web Title: 'gully Boy' released a strong teaser,

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे