लाइव न्यूज़ :

थिएटर में रिलीज नहीं होगी आमिताभ-आयुष्मान की 'गुलाबो सिताबो', OTT के इस प्लेटफॉर्म पर हो सकती है पेश

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 14, 2020 09:46 IST

Gulabo Sitabo को जल्द ही अमेज़न प्राइम पर रिलीज़ किया जाएगा। हालांकि आय़ुष्मान खुराना इस बात से खुश नहीं हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस के कारण काफी समय से लॉकडाउन चल रहा है। फिल्म इंडस्ट्री को काफी ज्यादा नुकसान उठाना पड़ रहा है।

कोरोना वायरस के कारण काफी समय से लॉकडाउन चल रहा है। ऐसे में फिल्म इंडस्ट्री को काफी ज्यादा नुकसान उठाना पड़ रहा है। ना फिल्मों की शूटिंग ही हो पा रही है और ना ही कोई फिल्म रिलीज हो पा रही है। अभी इस महीने रिलीज होने वाली फिल्में पर्दे पर नहीं आ पाई है और इससे आगे का फिल्म रिलीज शेड्यूल भी गड़बड़ हो गया है। ऐसे में फिल्मों को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने को लेकर बात चल रही है।

हाल ही में रिलीज हुई इरफान खान की फिल्म अंग्रेजी मीडियम रिलीज के कुछ दिनों बाद ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पेश कर की गई और हाल ही में खबर आई थी कि अक्षय कुमार लॉकडाउन के बीच बड़ा कदम उठा सकते हैं और अपनी फिल्म को थियेटर में रिलीज करने के बजाय ओटीटी प्लेटफॉर्म फर रिलीज कर सकते हैं। अब खबर के अनुसार गुलाबो सिताबो भी ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज हो सकती है।

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और टैलेंटेड एक्टर आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) पहली बार एक साथ फिल्म गुलाबो सिताबो (Gulabo Sitabo) में साथ नजर आने आ जा रहे हैं। ये फिल्म 17 अप्रैल को पर्दे पर पेश होनी थी। लेकिन लॉकडाउन के कारण फिल्म रिलीज नहीं हो पाई है। ऐसे में मेकर्स थिएटर खुलने का इंतजार कर रहे हैं। साथ ही नई रिलीज डेट भी चिंता विषय बनी हुई है।

स्पॉर्टबॉय की खबर के अनुसार मेकर्स ने फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने का मन बना लिया है। गुलाबो सिताबो जल्द ही अमेजन प्राइम पर रिलीज की जाएगी। हालांकि मेकर्स के इस फैसले से आयुष्मान खुराना खासा खुश नहीं हैं। लेकिन प्रोड्यूसर रोनी लहरी और डायरेक्टर शूजित सरकार ने फाइनली ये फैसला कर लिया है कि वो 'गुलाबो सिताबो' को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ करेंगे। 

हालांकि ये फैसला पूर्ण सहमति से नहीं हुआ है, क्योंकि आयुष्मान खुराना चाहते थे कि उनकी फिल्म बड़े पर्दे पर ही रिलीज़ हो। आयुष्मान इसे डिजिटल प्लेटफॉर्म  पर रिलीज़ करने को लेकर सहमत नहीं थे’।हालांकि प्राइम पर ये किस डेट को रिलीज़ होगी इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं आई है। 

टॅग्स :अमिताभ बच्चनआयुष्मान खुरानाबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीPeddi ट्रेलर लॉन्च में Janhvi Kapoor का ड्रीमी साड़ी लुक इंटरनेट पर छाया

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल