प्रियंका चोपड़ा पर फूटा पाकिस्तान का गुस्सा, यूनिसेफ से हटाने के लिए लिखा खत

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: August 21, 2019 04:45 PM2019-08-21T16:45:45+5:302019-08-21T16:48:16+5:30

आर्टिकल 370 हाल ही में जम्मू कश्मीर से हटाया गया है। जिसके बाद से पाकिस्तान भारत से बौखलाया हुआ है। इसी के चलते पाकिस्तान ने प्रियंका चोपड़ा पर निशाना साधा है।

Govt of Pakistan writes to UN demanding that Priyanka Chopra be removed as the Goodwill Ambassador for Peace | प्रियंका चोपड़ा पर फूटा पाकिस्तान का गुस्सा, यूनिसेफ से हटाने के लिए लिखा खत

प्रियंका चोपड़ा पर फूटा पाकिस्तान का गुस्सा, यूनिसेफ से हटाने के लिए लिखा खत

Highlightsप्रियंका चोपड़ा को यूनिसेफ से हटाने की पाकिस्तान ने मांग की हैप्रियंका के खिलाफ पाकिस्तान ने खत लिखा है

प्रियंका चोपड़ा यूनाटेड नेशन्स चिल्ड्रंस फंड की ग्लोबल यूनिसेफ गुडविल एम्बेस्डर हैं। ऐसे में भारत से बौखलाए पाकिस्तान ने मानव अधिकार मंत्री शिरीन माजरी ने एक फॉर्नल ने एक खत लिखा है। इस खत के लिए प्रियंका को पद से हटाने की मांग की गई है। 

जूम की खबर के अनुसार प्रियंका को पद से हटाने की मांग एक इवेंट में एक्ट्रेस के द्वारा दिए गए बयान के कारण की गई है। खत लिखकर कहा गया है कि पद से प्रियंका को हटाया जाए। 

हाल ही में देसी गर्ल ने ट्वीट करके भारतीय सेना की तारीफ की थी। जिस पर पाकिस्तानी एक्टिविस्ट आयशा मलिक भड़क गई थीं। वहीं, शिरीन ने ये खत यनिसेफ के कार्यकर्ता निदेशक को लिखा  है। इस खत में कश्मीर के मुद्दे पर भी बात की गई है।


उन्होंने कहा है कि मैं आपको बताना चाहती हूं आपने शातिं के प्रियंका चोपड़ा को यूएन गुडविल एबेस्डर नियुक्त किया है।  उन्होंने कहा है कि भारत की हिंदू राष्ट्रवादी नीति वाली सरकार कश्मीर में कश्मीरी मुसलमानों की सफाई का अभियान चला रही है।

प्रियंका ने अपने पॉजीशन पर रहते हुए भारत सरकार का समर्थन किया है। एक्ट्रेस ने भारत रक्षा मंत्री की तरफ से दी गई धमकी की सपोर्ट किया है। ये शांति और गुडविड नीति के खिलाफ है, जिसके लिए प्रियंका को नियुक्त किया गया है। मैं अनुरोध करती हूं कि प्रियंका को तुरंत प्रभाव से यूएन गुडविल एंबेस्डर के पद से डटाया जाए।

कुछ समय पहले प्रियंका ने भारतीय सेना ने सपोर्ट में ट्वीट करके लिखा था कि जय हिंद (भारत अमर रहे) #IndianArmedForces। जिसके बाद पाकिस्तान की ओर से प्रियंका के ऊपर कई तरह के सवाल खड़े किए गए थे। एक एक्टिविस्ट ने भी प्रियंका से सवाल किया था जिस पर एक्ट्रेस ने कहा था कि मैं युद्ध को मैं पसंद नहीं करती हूं लेकिन मैं एक राष्ट्रभक्त हूं।
 

Web Title: Govt of Pakistan writes to UN demanding that Priyanka Chopra be removed as the Goodwill Ambassador for Peace

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे