लाइव न्यूज़ :

जानिए कौन थीं गौहर जान, जिन्हें आज गूगल डूडल बनाकर कर रहा सेलिब्रेट 

By रामदीप मिश्रा | Updated: June 26, 2018 08:12 IST

19वीं सदी की गौहर जान गौहर का जन्म आजमगढ़ में 26 जून 1873 को हुआ था। वो आर्मीनियाई वंश से थीं। उनके पिता का नाम विलियम रोवर्ट और उनकी मां का नाम विक्टोरिया हेमिंग्स था।

Open in App
ठळक मुद्दे19वीं सदी की गौहर जान गौहर का जन्म आजमगढ़ में 26 जून 1873 को हुआ था। गौहर जान ऐसी पहली ऐसी गायिका थीं, जिनके गीतों के रिकॉर्डिंग की गई थी। गौहर जान की आज 145वीं जयंती है, जिसे गूगल सेलिब्रेट कर रहा है। 

नई दिल्ली, 26 जूनः जब भी हम रिकॉर्डिंग संगीत की बात करेंगे तो सबसे पहले गौहर जान का नाम जुबां पर आएगा। वह हमेशा से भारतीय संगीत के इतिहास में गुम रही हैं। बहुत कम लोग उनके बारे में जानते हैं, लेकिन मंगलवार यानी 26 जून को गूगल ने उन्हें डूडल बनाकर याद किया है। गौहर जान की आज 145वीं जयंती है, जिसे गूगल सेलिब्रेट कर रहा है। 

कौन थीं गौहर जान?

19वीं सदी की गौहर जान गौहर का जन्म आजमगढ़ में 26 जून 1873 को हुआ था। वो आर्मीनियाई वंश से थीं। उनके पिता का नाम विलियम रोवर्ट और उनकी मां का नाम विक्टोरिया हेमिंग्स था, लेकिन गौहर जान जन्म से भारतीय थीं क्योंकि उनका जन्म भारत में हुआ था और वो पहले यहूदी थीं और उनका नाम अंजेलिना योवर्ड था, लेकिन बाद में आगे चलकर उनकी मां ने इस्लाम धर्म अपना लिया। जिससे उनका नाम गौहर जान में बदल गया। गौहर की फनकारी और अदाओं ने संगीत प्रेमियों में दीवानगी पैदा की थी। उन्हें देश की पहली ग्लैमरस गायिका कहा जाता है। 

कई भाषाओं में हुई रिकॉर्डिंग

बताया जाता है कि गौहर जान ऐसी पहली ऐसी गायिका थीं, जिनके गीतों के रिकॉर्डिंग की गई थी। द ग्रामोफोन कंपनी ऑफ इंडिया ने उन्हें लॉन्च कियी था और 1902 से 1920 के बीच हिन्दुस्तानी, बांग्ला, गुजराती, मराठी, तमिल, अरबी, फारसी, पश्तो, अंग्रेजी और फ्रेंच गीतों के छह सौ डिस्क निकाले थे। उनका दबदबा ऐसा था कि रियासतों और संगीत सभाओं में उन्हें बुलाना प्रतिष्ठा का प्रश्न हुआ करता था। 

1930 में हो गया था निधन

कहा गया कि गौहर जान उस समय की सबसे अमीर गायिका थीं, जिन्होंने न केवल हिन्दुस्तानियों को बल्कि अंग्रेंजों को भी अपनी गायकी का दीवाना बना दिया था। उनके सुरों की आवाज दिल्ली तक गूंजी। हालांकि उनके निजी जीवन में कई दिक्कतें आईं, जिनमें सबसे बड़ा धोखा उन्हें प्रेम में मिला था। इसके बाद वह आजीवन अविवाहित रहीं और मैसूर रियासत की दरबारी गायिका रहते हुए 1930 में उनका निधन हो गया था।लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :बर्थडे स्पेशल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयोगी आदित्यनाथ ने गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर किया नमन, बोले- "उनका संघर्ष निर्भीकता के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा"

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान ने मनाया 60वां जन्मदिन, फार्महाउस में मीडिया के साथ काटा केक

बॉलीवुड चुस्कीबर्थडे से पहले सलमान खान ने दिखाए मसल्स, फैंस बोले– भाईजान हो तो ऐसे

ज़रा हटकेVIDEO: युवराज का बर्थडे और हरभजन की शरारत, वीडियो देखकर चौंक जाओगे!

बॉलीवुड चुस्की‘मेरे प्रिय धरम जी’, धर्मेंद्र के 90वें बर्थडे पर हेमा मालिनी का मैसेज हुआ वायरल!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?