लाइव न्यूज़ :

मौनी के इश्क में डूबे नजर आए अक्षय कुमार, सोशल मीडिया पर छाया 'नैनों ने बांधी' गाना

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: July 7, 2018 13:32 IST

बॉलीवुड के खिलाड़ी यानी अक्षय कुमार की फिल्‍म 'गोल्ड' का पहला गाना 'नैनों ने बांधी' रिलीज़ हो चुका है।

Open in App

बॉलीवुड के खिलाड़ी यानी अक्षय कुमार की फिल्‍म 'गोल्ड' का पहला गाना 'नैनों ने बांधी' रिलीज़ हो चुका है। गाने में अक्षय कुमार और मौनी रॉय रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। गाने के बोल बहुत ही प्यारे हैं और उस पर अक्षय कुमार और मौनी रॉय के का रोमांस देखते ही बन रहा है। गाने में दोनों की केमिस्ट्री लोगो को बहुत पसंद आ रही है। 

गाने के बोल आरको ने लिखे हैं और आरको ने ही इस गाने को संगीत से भी सजाया है। गाने को अपनी आवाज यासिर देसाई ने दी है। रीता काग्ती के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अक्षय कुमार तपन दास का किरदार निभा रहे हैं जिसकी आंखों में बस एक ही सपना है, आजाद भारत को हॉकी में गोल्ड दिलाना।

आपको बता दें कि गोल्‍ड की कहानी आजादी के बाद ओलंपिक में गोल्ड जीतने वाली पहनी भारतीय टीम की कहानी पर बनी हुई है। जिसमें अक्षय कुमार ने टीम के मैनेजर की भूमिका निभाई है। फिल्म में अक्षय कुमार और मौनी रॉय बंगाली परिवार के किरदार में हैं। फिल्‍म का ट्रेलर और पोस्‍टर दोनों ही लॉन्‍च हो चुके हैं।

दर्शकों ने फिल्‍म के ट्रेलर को बहुत पसंद किया था।  यूट्यूब और अन्‍य सोशल मीडिया पर इसे फैंस के पॉजिटिव रिएक्शंस भी मिले, जिसे देख कर लगता है कि फिल्‍म बॉक्‍स ऑफिस पर धमाल मचाएगी।

फिल्म 15 अगस्त को रिलीज़ होगी। इसी दिन जॉन अब्राहम की फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ सभी रिलीज़ होने वाली है। ख़ास बात ये है कि दोनों ही फिल्मों में देश भक्ति की भावना कूट-कूटकर भरी हुई है। अब यह देखना दिलचस्प होगा की कौन-सी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा दिखाएगी।   

टॅग्स :गोल्ड फिल्मअक्षय कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBhooth Bangla Teaser: हॉरर के साथ फुल कॉमेडी, अक्षय कुमार का नया अवतार देख लोग हैरान

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: मुंबई में अक्षय कुमार की कार का हुआ एक्सीडेंट, दुर्घटना के वीडियो सामने आए

बॉलीवुड चुस्कीसालगिरह मुबारक हो, टीना, 25 साल की दीवानगी?, रजत जयंती, पहाड़ पर मस्ती कर रहे ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'पापा बड़े कर्जे में हैं': पोलिंग बूथ के बाहर अक्षय कुमार ने ज़रूरतमंद फैन को मदद का भरोसा दिलाया | VIDEO

भारतBMC Election 2026: 9 साल बाद बीएमसी चुनाव, सुबह-सुबह वोट डालने निकले स्टार, अक्षय कुमार, हेमा मालिनी,  सचिन तेंदुलकर, दिव्या दत्ता, जॉन अब्राहम, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?