लाइव न्यूज़ :

जॉर्जिया एंड्रियानी ने अपनी हिंदी से किया सबको हैरान, जानिए क्या है पूरा मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 13, 2020 14:02 IST

अभी फिर से 'टंग ट्विस्टर ' के खेल ने सोशल मीडिया में एक तूफ़ान सा ला दिया है। एक्ट्रेस जॉर्जिया एंड्रियानी ने इस क्वारंटाइन 'टंग ट्विस्टर ' का एक फनी वीडियो शेयर किया है

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस लॉक डाउन चलते सभी को घर में रह कर सरकार द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों का पालन करना पड़ रहा है इतने लम्बे समय के लिए घर पर रहना एक बहुत बड़ी समस्या बनते जा रहा है।

कोरोना वायरस लॉक डाउन चलते सभी को घर में रह कर सरकार द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों का पालन करना पड़ रहा है ताकि कोरोना वायरस के प्रसार को रोका जा सके। इतने लम्बे समय के लिए घर पर रहना एक बहुत बड़ी समस्या बनते जा रहा है। हर कोई अपनी तरह से इस समय को एन्जॉय करने में लगा हुआ है।  इसके अलावा हमारे बॉलीवुड सेलिब्रिटी आए दिन कुछ न कुछ नए चैलेंज या कुछ फनी वीडियो लाकर अपने प्रसंशको का मनोरंजन करते रहते है और साथ में covid 19 के बारे में भी जागरूकता फैलते रहते है। आपने कुछ दिन पहले इंस्टाग्राम में 'टंग ट्विस्टर ' के कई सारे वीडियो देखे होंगे , और इसे पसंद भी किया होगा।

अभी फिर से  'टंग ट्विस्टर ' के खेल ने सोशल मीडिया में एक तूफ़ान सा ला दिया है। एक्ट्रेस जॉर्जिया एंड्रियानी ने इस क्वारंटाइन  'टंग ट्विस्टर ' का एक फनी वीडियो शेयर किया है , जो काफी चर्चा का विषय बना हुआ है।  भारतीय मूल की ना होने के बावजूद उन्होंने हिंदी के एक फेमस डायलॉग  'खड़क सिंह के खड़कने से '  को अपने अंदाज़ में प्रस्तुत किया , जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। उनके फैंस भी इस खेल में शामिल होकर एक्ट्रेस को टैग कर रहे हैं।

जॉर्जिया एंड्रियानी ने यह वीडियो इंस्टाग्राम में शेयर करते हुए लिखा  " मैंने आखिरकार इसे बना लिया , अंत तक देखिए। "

जॉर्जिया जल्द ही  'वेलकम टू बजरंगपुर' से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी।  जिनमे उनके साथ श्रेयस तलपड़े, संजय मिश्रा और तिग्मांशु धूलिया नज़र आएंगे। इसके अलावा, वह प्रिया प्रकाश वरियर के साथ बहुप्रतीक्षित फिल्म 'श्रीदेवी बंगलों ' में एक आइटम नंबर से डांस का तड़का लगते हुए नज़र आएँगी। आने वाले समय में उनके पास बॉलीवुड के कई अच्छे और बड़े प्रोजेक्ट्स है। जो उनकी बॉलीवुड में करियर की शानदार शुरुआत के साक्षी बनेंगे।

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच