लाइव न्यूज़ :

'Genius' बनकर लौटा 'गदर' का 'जीते', देखें फिल्म का टीज़र  

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 20, 2018 17:08 IST

इससे पहले भी उत्कर्ष सनी देओल की सुपरहिट फिल्म 'गदर' में एक चाइल्ड आर्टिस्ट का किरदार निभाकर लोगों का दिल जीत चुके हैं।

Open in App

मुंबई, 20 जून: 'गदर' जैसी दमदार फिल्म के डायरेक्टर अनिल शर्मा ने अपने बेटे उत्कर्ष शर्मा  को अपनी नई फिल्म 'जीनियस' से लॉन्च कर दिया है। फिल्म का टीज़र रिलीज़ हो चुका है। हालांकि फिल्म के टीज़र में उत्कर्ष का कोई डायलॉग नहीं है। नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी फिल्म में विलेन की भूमिका में नज़र आ रहे हैं। इससे पहले भी उत्कर्ष सनी देओल की सुपरहिट फिल्म 'गदर' में एक चाइल्ड आर्टिस्ट का किरदार निभाकर लोगों का दिल जीत चुके हैं। इस फिल्म में उत्कर्ष ने अमीषा और सनी देओल के बेटे जीत का किरदार निभाया था।

'जीनियस' फिल्म के टीज़र की शुरुआत 'गदर' के बचपन वाले जीत के कुछ सीन्स दिखा कर होती है और फिर उसके बाद उत्कर्ष की एंट्री एक कॉलेज में होती है। फिल्म के टीज़र में  रोमांटिक और एक्शन सीन्स भी देखने को मिले हैं। जिन्हे देखकर यह तो तय है की फिल्म एक्शन और रोमांस से भरपूर है।अनिल शर्मा 'गदर:एक प्रेम कथा' के अलावा 'द हीरो:लव स्टोरी ऑफ़ ए स्पाई, 'अपने', 'वीर' और 'सिंह साहब दी ग्रेट' जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं।  इन सभी में 'गदर' ने ही बॉक्स ऑफिस पर ज़बरदस्त कारोबार किया था।  

डायरेक्टर अनिल शर्मा अपने बेटे की डेब्यू फिल्म में किसी भी तरह की कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। इसी फिल्म से न्यूकमर इशिता चौहान भी उत्कर्ष के साथ बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने जा रही हैं। फिल्म का टीज़र काफी दमदार है बाकी दर्शको से 'जीनियस' को कितना रिस्पांस मिलता है यह तो जल्द ही पता चल जायेगा। फिल्म इसी साल 24 अगस्त को रिलीज़ हो रही है। 

टॅग्स :जीनियससनी दयोल
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की2026 की सबसे सफल फिल्म ने दुनिया भर में ₹448.90 करोड़ कमाए, 42 दिन बाद भी थिएटर में, पर 'धुरंधर' नहीं

बॉलीवुड चुस्की300 करोड़ पार पहुंची 'बॉर्डर 2', साल 2026 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

बॉलीवुड चुस्कीसनी देओल की 'बॉर्डर 2' का जलवा बरकरार, घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 257 करोड़ की कमाई

बॉलीवुड चुस्की'बॉर्डर 2' के पीछे दर्दनाक कहानी, वरुण धवन को हुआ हेयरलाइन फ्रैक्चर

बॉलीवुड चुस्कीट्रैक्टर पर सवार होकर बॉर्डर 2 देखने पहुंचे फैन्स, सनी देओल के फैन्स के भरे थिएटर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीPeddi ट्रेलर लॉन्च में Janhvi Kapoor का ड्रीमी साड़ी लुक इंटरनेट पर छाया

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल