लाइव न्यूज़ :

दिशा पाटनी बनीं फॉसिल इंडिया की ब्रांड एंबेसडर, कंपनी ने खास अंदाज में किया एक्ट्रेस का स्वागत

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 10, 2020 14:12 IST

फॉसिल (Fossil) ने भारत में बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी (Disha Patani) को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है।

Open in App
ठळक मुद्दे'राधे' में नजर आने वाली हैं दिशा पटानीघड़ी बनाने वाली प्रतिष्ठित कंपनी फॉसिल की ब्रांड एंबेसडर बनीं दिशा पाटनी

घड़ी बनाने वाली प्रतिष्ठित कंपनी फॉसिल (Fossil) ने भारत में बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी (Disha Patani) को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है। ब्रांड ने हाल ही में लॉन्च किए गए अपने इंस्टाग्राम पेज पर दिशा का स्वागत किया। मालूम हो, दिशा से पहले एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) भी फॉसिल का प्रमोशन करते हुए नजर आ रहे थे। वहीं, अब दिशा के जरिए कंपनी उनके फैन बेस तक पहुंचने का काम करेगी। 

फॉसिल ने शेयर की वीडियो

बता दें, फॉसिल ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर दिशा पाटनी की एक वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, 'रुकिए और मिलिए हमारी नई मेंबर से।' यही नहीं एक्ट्रेस ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर कर फॉसिल को टैग किया है। वहीं, भारत में फॉसिल ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर जॉनसन वर्गीज ने कहा, 'हमें गर्व है कि फॉसिल भारत में घड़ियों की श्रेणी में शीर्ष फैशन ब्रांडों में से एक बन गया है, जो युवा भारत की आकांक्षाओं को दर्शाता है।'

दिशा संग काम कर खुश है कंपनी

उन्होंने आगे कहा, 'कंपनी को दिशा पाटनी के साथ काम करने में काफी खुशी महसूस हो रही है, जोकि वास्तव में सहस्राब्दी भारत का प्रतिनिधित्व करती हैं। उनका आत्मविश्वास और जुनून उल्लेखनीय है। उनकी स्टाइल बेहद डायनामिक है और वो फॉसिल की आंतरिक आशावाद और प्रामाणिकता का प्रतीक है।' वहीं, एक्ट्रेस ने कहा, 'फॉसिल और मेरा स्टाइल सहज शैली की वकालत करते हुए व्यक्तित्व और विशिष्टता का जश्न मनाता है।'

'राधे' में नजर आएंगी दिशा पाटनी

दिशा पटानी के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार फिल्म 'मलंग' में आदित्य रॉय कपूर के साथ देखा गया था। इसके अलावा वो फिल्म 'केटीना' और 'राधे' में नजर आने वाली हैं। 'राधे' में एक्ट्रेस सलमान खान (Salman Khan) के साथ दिखाई देंगी। ये फिल्म वैसे तो 22 मई 2020 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोरोना वायरस (Coronavirus) के कारण फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है। 

टॅग्स :दिशा पाटनीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!