लाइव न्यूज़ :

शादी के बंधन में बंधे पलक मुच्छल और मिथुन शर्मा, फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'आज हम दो हमेशा के लिए एक हुए'

By रुस्तम राणा | Updated: November 6, 2022 21:38 IST

शादी की तस्वीरों में पलक को लाल रंग के लहंगे में देखा जा सकता है जबकि मिथुन ने बेज रंग की शेरवानी पहनी है। उन्होंने अपनी दुल्हन से मेल खाने के लिए लाल रंग के स्टोल का इस्तेमाल किया।

Open in App
ठळक मुद्देइस जोड़े ने इंस्टाग्राम पर शादी की तस्वीरों को एक जैसे कैप्शन के साथ शेयर कियाशादी की तस्वीरों में पलक को लाल रंग के लहंगे में देखा जा सकता हैपलाश ने अपनी बहन पलक के वेडिंग डे पर एक इमोशनल वीडियो भी शेयर किया

मुंबई: बॉलीवुड सिंगर पलक मुच्छल रविवार को मुंबई में म्यूजिक कंपोजर मिथुन शर्मा के साथ शादी के बंधन में बंध गई। इस जोड़े ने इंस्टाग्राम पर शादी की तस्वीरों को एक जैसे कैप्शन के साथ शेयर किया, जिसमें लिखा था, “आज हम दो हमेशा के लिए एक हुए।"

शादी की तस्वीरों में पलक को लाल रंग के लहंगे में देखा जा सकता है जबकि मिथुन ने बेज रंग की शेरवानी पहनी है। उन्होंने अपनी दुल्हन से मेल खाने के लिए लाल रंग के स्टोल का इस्तेमाल किया।

गायिका तुलसी कुमार ने तस्वीरों पर प्रतिक्रिया दी और पोस्ट के कमेंट सेक्शन में लिखा, "आप दोनों इतनी खूबसूरत जोड़ी बना रहे हैं पलक और मिथुन।" गायिका जसलीन रॉयल ने लाल दिल वाला इमोजी पोस्ट किया।

पलक मुच्छल के भाई पलाश ने शादी की कुछ इनसाइड फोटोज शेयर की, जिसमें अभिनेता पार्थ समथान भी शामिल हुए। पलाश ने अपनी बहन पलक के वेडिंग डे पर एक इमोशनल वीडियो भी शेयर किया। उन्होंने रील को कैप्शन दिया, "अब घर पहले जैसा नहीं होगा... #PalMit #poetry @palakmuchhal3 #behenkishaadi।"

पलक मुच्छल और मिथुन शर्मा के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन की तस्वीरें और वीडियो पहले सोशल मीडिया पर शेयर किए गए थे।

टॅग्स :पलक मुच्छलहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!