लाइव न्यूज़ :

'फिर आपको हटना पड़ेगा, आप तो पुराने हैं', पीएम मोदी की मन की बात पर अभिनेता ने ली चुटकी

By अनिल शर्मा | Updated: August 30, 2021 14:18 IST

एक्टर ने किसान नेता राकेश टिकैत को उस बयान का भी जिक्र किया है जिसमें उन्हेंने कहा है कि देश में भी तालिबानी सरकार है। केआरके ने लिखा – ‘देश में सरकारी तालिबान मौजूद है और सरकारी तालिबानी कमांडर भी मौजूद है… ये कहा है राकेश टिकैत ने!’

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी की मन की बात पर अभिनेता केआरके ने ली चुटकीपीएम के नए रास्ते पर देश के नौजवानों के चलने की बात पर केआरके ने कहा, फिर आपको हटना पड़ेगा

पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार अपने मन की बात में युवाओं पर जोर देते हुए कहा कि आज का युवा मन घिसे-पिटे पुराने तौर तरीकों से कुछ नया करना चाहता है, हटकर के करना चाहता है। आज का युवा मन बने बनाए रास्तों पर चलना नहीं चाहता है। पीएम मोदी की कही बात पर फिल्म अभिनेता कमाल आर खान यानी केआरके ने चुटकी लेते हुए कहा है कि फिर तो आपको हटना पड़ेगा।

केआरके ने ट्वीट में लिखा- आज प्रधानमंत्री मोदी जी ने कहा कि नए रास्तों पर चल पड़े हैं देश के नौजवान! तो सर फिर तो आपको हटना पड़ेगा, क्योंकि आप तो पुराने हैं! कमाल खान के इस बात पर लोग खूब प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

वहीं एक्टर ने किसान नेता राकेश टिकैत को उस बयान का भी जिक्र किया है जिसमें उन्हेंने कहा है कि देश में भी तालिबानी सरकार है। केआरके ने लिखा – ‘देश में सरकारी तालिबान मौजूद है और सरकारी तालिबानी कमांडर भी मौजूद है… ये कहा है राकेश टिकैत ने!’

मन की बात में नौजवानों के लिए क्या बोले मोदीः 'साथियो, जब खेल-कूद की बात होती है न, तो स्वाभाविक है हमारे सामने पूरी युवा पीढ़ी नजर आती है। और जब युवा पीढ़ी की तरफ गौर से देखते हैं कितना बड़ा बदलाव नजर आ रहा है। युवा का मन बदल चुका है। और आज का युवा मन घिसे-पिटे पुराने तौर तरीकों से कुछ नया करना चाहता है, हटकर के करना चाहता है।'

मन की बात में पीएम ने आगे कहा कि 'आज का युवा मन बने बनाए रास्तों पर चलना नहीं चाहता है। वो नए रास्ते बनाना चाहता है। अज्ञात जगह पर कदम रखना चाहता है। मंजिल भी नयी, लक्ष्य भी नए, राह भी नयी और चाह भी नयी, अरे एक बार मन में ठान लेता हैं न युवा, जी-जान से जुट जाता है'

टॅग्स :कमाल आर खानमोदीनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारतमाता शीतला मंदिर भगदड़ः अव्यवस्था-पुलिस सुस्ती?, श्रद्धालु बोले- 8 महिलाओं की मौत, प्रशासन जिम्मेदार?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?