लाइव न्यूज़ :

'सिंघम जैसी फिल्मों से समाज को गलत संदेश जाता है' - बॉम्बे हाई कोर्ट के जज गौतम पटेल

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: September 23, 2023 11:44 IST

मुंबई में भारतीय पुलिस फाउंडेशन द्वारा अपने वार्षिक दिवस और पुलिस सुधार दिवस के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बॉम्बे हाई कोर्ट के जज गौतम पटेल ने कहा कि 'सिंघम' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में गलत मिसाल कायम करती हैं और खतरनाक संदेश भेजती हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे बॉम्बे हाई कोर्ट के जज गौतम पटेल ने फिल्मों में पुलिस के किरदार को लेकर चिंता जताईकहा- सिंघम जैसी फिल्मों से समाज को गलत संदेश जाता हैकहा- पुलिसकर्मी द्वारा तत्काल न्याय देने की सिनेमाई कल्पना सही नहीं

मुंबई: किसी फिल्म में स्क्रीन पर गुंडों और अपराधियों को अकेले ही सबक सिखाता पुलिस का किरदार निभा रहा अभिनेता दर्शकों को खूब पसंद आता है। ऐसी ही कहानियों पर हाल में बनी सिंघम, सिंबा और सूर्यवंशी जैसी  फिल्में हिट भी रही थीं। लेकिन बॉम्बे हाई कोर्ट के जज गौतम पटेल इसे समाज के लिए सही नहीं मानते।

मुंबई में भारतीय पुलिस फाउंडेशन द्वारा अपने वार्षिक दिवस और पुलिस सुधार दिवस के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बॉम्बे हाई कोर्ट के जज गौतम पटेल ने कहा कि 'सिंघम' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में गलत मिसाल कायम करती हैं और खतरनाक संदेश भेजती हैं। 

न्यायमूर्ति गौतम पटेल ने कहा, "फिल्मों में, पुलिस उन न्यायाधीशों के खिलाफ लड़ती दिखती है, जिन्हें विनम्र, डरपोक, मोटे चश्मे वाले और अक्सर बहुत खराब कपड़े पहने हुए दिखाया जाता है। वे आरोप लगाते हैं कि अदालतें दोषियों को छोड़ देती हैं और नायक पुलिसकर्मी अकेले ही न्याय करता है।"

न्यायमूर्ति पटेल ने कहा कि एक नायक पुलिसकर्मी द्वारा तत्काल न्याय देने की सिनेमाई कल्पना ने न केवल समाज में एक गलत संदेश भेजा है बल्कि कानून की उचित प्रक्रिया के पालन करने के बजाय अधीरता को बढ़ावा दिया है।

न्यायमूर्ति पटेल ने विशेष रूप से सिंघम फिल्म का जिक्र करते हुए कहा कि इस फिल्म में एक दृस्य को दिखाया गया है जहां पूरी पुलिस प्रकाश राज द्वारा निभाए गए एक राजनेता के किरदार के खिलाफ उतर आती है और दिखाती है कि अब न्याय मिल गया है। लेकिन मैं पूछता हूं, क्या मिल गया है न्यायमूर्ति पटेल ने कहा कि सोचना चाहिएकि वह संदेश कितना खतरनाक है।

बता दें कि सिंघम अभिनेता अजय देवगन की एक फिल्म है जिसमें उन्होंने पुलिस अधिकारी का किरदार निभाया है जिसका नाम सिंघम है। सिंघम अपराधी से नेता बने एक विलेन को अकेले ही सबक सिखाता है। फिल्म में कहीं भी अपराध से निपटने के लिए न्यायपालिका की भूमिका का जिक्र नहीं किया गया है। न्यायमूर्ति गौतम पटेल ने इसी को लेकर अपनी चिंता जताई।

टॅग्स :बॉम्बे हाई कोर्टPoliceहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल