लाइव न्यूज़ :

कमल हासन को फिल्मों में लानेवाले फिल्मकार केएस सेतुमाधवन का निधन, पांच भाषाओं में 60 से अधिक फिल्मों का निर्देशन किया

By अनिल शर्मा | Updated: December 24, 2021 10:18 IST

कई राष्ट्रीय तथा राज्य पुरस्कारों से सम्मानित सेतुमाधवन ने 1960 के दशक में अपने करियर की शुरुआत की। दशकों लंबे अपने करियर में उन्होंने पांच भाषाओं में 60 से अधिक फिल्मों का निर्देशन किया।

Open in App
ठळक मुद्देकई राष्ट्रीय तथा राज्य पुरस्कारों से सम्मानित सेतुमाधवन ने 1960 के दशक में अपने करियर की शुरुआत कीअपने करियर में उन्होंने पांच भाषाओं में 60 से अधिक फिल्मों का निर्देशन किया

तिरुवनंतपुरमः जाने-माने फिल्मकार केएस सेतुमाधवन का चेन्नई में अपने आवास में निधन हो गया। फिल्म जगत के सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि उनकी उम्र 90 वर्ष थी और काफी समय से वह वृद्धावस्था संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे।

कई राष्ट्रीय तथा राज्य पुरस्कारों से सम्मानित सेतुमाधवन ने 1960 के दशक में अपने करियर की शुरुआत की। दशकों लंबे अपने करियर में उन्होंने पांच भाषाओं में 60 से अधिक फिल्मों का निर्देशन किया। मलयालम के अलावा, उन्होंने तमिल, तेलुगु और हिंदी फिल्मों का निर्देशन किया। 1991 में आई ‘वेनलकिनावुकल’ मलयालम भाषा में निर्देशित उनकी अंतिम फिल्म थी।

केएस सेतुमाधवन ने 1962 में मलयालम में कमल हासन को बाल कलाकार के रूप में 'कन्नुम करलुम' में पेश किया था। निर्देशक केएस सेतुमाधवन को 2009 के जे.सी. डेनियल अवार्ड से भी सम्मानित किया गया था।  केरल सरकार ने 2010 में उन्हें केरल फिल्म जगत के सर्वोच्च सम्मान ‘जेसी डैनियल पुरस्कार’ से सम्मानित किया था। सेतुमाधवन का जन्म 1931 में केरल के उत्तरी पालक्कड जिले में हुआ था। उनके परिवार में पत्नी वलसला और तीन बच्चे हैं। 

टॅग्स :साउथ सिनेमाहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!