लाइव न्यूज़ :

'लोगों को लग रहा है कि हम सुल्तान बना रहे हैं', सलमान खान की फिल्म से 'तूफान' की तुलना पर बोले फरहान अख्तर

By अनिल शर्मा | Updated: July 15, 2021 11:07 IST

फरहान ने कहा कि वह दर्शकों द्वारा उनकी फिल्म तूफान को सलमान खान अभिनीत सुल्तान के बीच समानताएं निकालने से परेशान नहीं हैं। एक्टर ने कहा कि जब लोग फिल्म देखेंगे तब उनको कहानी का अंदाजा होगा।

Open in App
ठळक मुद्देतूफान फिल्म 16 जुलाई को अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होने वाली हैफरहान अख्तर के साथ फिल्म में मृणाल ठाकुर लीड रोल में हैंतूफान का निर्देशन राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने किया है

बॉलीवुड एक्टर व डायरेक्टर फरहान अख्तर इन दिनों अपनी फिल्म तूफान को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म को लेकर विवाद भी हो गया था कि इसमें लव जिहाद को दिखाया गया है। तो वहीं कुछ सोशल मीडिया यूजर्स तूफान की तुलना सलमान खान की फिल्म सुल्तान से भी कर रहे हैं। इस तरह की बातों पर अब फिल्म के एक्टर फरहान अख्तर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

फरहान ने कहा कि वह दर्शकों द्वारा उनकी फिल्म तूफान को सलमान खान अभिनीत सुल्तान के बीच समानताएं निकालने से परेशान नहीं हैं। एक्टर ने कहा कि जब लोग फिल्म देखेंगे तब उनको कहानी का अंदाजा होगा। फरहान अख्तर ने आगे कहा कि लोगों को लगता है कि दोनों की कहानी एक जैसी है लेकिन दोनों ही किरदार अलग हैं।

'तूफान की तुलना सुल्तान से करने पर मैं परेशान नहीं हूं'

फरहान अख्तर ने आरजे सिद्धार्थ कन्नन को दिए इंटरव्यू में कहा, मैं बिल्कुल भी परेशान नहीं होता। तथ्य यह है कि लोगों को पता चल जाएगा कि यह फिल्म किस बारे में है जब वे इसे देखेंगे। जब हमने घोषणा की कि हम बॉक्सिंग के बारे में एक फिल्म बना रहे हैं, तो लोगों ने कहा कि हम रॉकी जैसा कुछ बना रहे हैं फिर लोगों ने ट्रेलर देखा तो कहा ये सुल्तान जैसी है। 

गौरतलब है कि फिल्म के निर्माता रितेश सिधवानी, राकेश ओमप्रकाश मेहरा और फरहान अख्तर हैं। फिल्म तूफान का निर्देशन राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने किया है। फरहान अख्तर के साथ फिल्म में मृणाल ठाकुर लीड रोल में हैं। साथ ही  परेश रावल फिल्म में फरहान के कोच के किरदार में दिखाई देंगे। ये फिल्म 16 जुलाई को अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होने वाली है। इसी तरह की वापसी की कहानी को आगामी फिल्म जर्सी में भी दिखाया जाएगा, जिसमें शाहिद कपूर मुख्य भूमिका में हैं। 

टॅग्स :फरहान अख़्तरबॉलीवुड गॉसिपसलमान खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!