लाइव न्यूज़ :

Video: फन्ने खां के मेकर्स ने बदला 'मेरे अच्छे दिन कब आएंगे' के लिरिक्स, ये रहा नया वर्जन

By विवेक कुमार | Updated: July 31, 2018 13:17 IST

इस खूबसूरत गाने को इरशाद काम‍िल ने ल‍िखा है वहीं इसे अमित त्रिवेदी ने अपनी मीठी आवाज में गाया है। गाने को अनिल कपूर पर फिल्माया गया है।

Open in App

मुंबई, 31 जुलाई: अनिल कपूर, ऐश्वर्या राय बच्चन और राजकुमार राव के अभिनय से सजी फिल्म 'फन्ने खां' 3 अगस्त को रिलीज होने वाली है। अब जब कि फिल्म रिलीज होने में कुछ ही दिन बाकी है मेकर्स ने फिल्म में एक बड़ा बदलाव किया गया है। कुछ दिनों पहले रिलीज हुए फिल्म का गाना 'मेरे अच्छे दिन कब आएंगे' गाने के बोल को बदल दिया गया है। अब इसे 'मेरे अच्छे दिन अब आय रे' कर दिया गया है। माना जा रहा है कि फन्ने खां के गाने में बदलाव करने पीछे निर्माताओं पर किसी तरह का दबाव होना है। 

बता दें कि इस खूबसूरत गाने को इरशाद काम‍िल ने ल‍िखा है वहीं इसे अमित त्रिवेदी ने अपनी मीठी आवाज में गाया है। गाने को अनिल कपूर पर फिल्माया गया है जिसमें वह अपनी बेटी को रॉक स्टार बनने का ख्वाब देखते हैं और अच्छे दिन की आस लगाते हैं।

फिल्म की कहानी एक पिता और बेटी की है। जहां एक पिता (अनिल कपूर) अपनी बेटी को रॉकस्टार बनाने के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं टैक्सी चलाकर पैसे इकट्ठे कर रहे हैं। फिल्म में ऐश्वर्या राय एक रॉकस्टार की भूमिका निभा रही हैं। अनिल कपूर की बेटी उन्ही की तरह बनना चाहती है। फिल्म में राजकुमार राव भी हैं जो अनिल कपूर के दोस्त की भूमिका में नजर आएंगे।

बता दें कि ऋषि कपूर और तापसी पन्नू की फिल्म 'मुल्क' और इरफान खान की 'कारवां' भी 3 अगस्त को रिलीज हो रही है। जिससे कहीं न कहीं इनके बिजनेस पर असर पड़ेगा। 

टॅग्स :फन्ने खां
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीMovie Fanney Khan World TV Premiere: इस दिन आप घर बैठे देख सकते हैं अनिल कपूर की फिल्म फन्ने खां का वर्ल्ड टीवी प्रीमियर

बॉलीवुड चुस्कीबॉक्स ऑफिस पर पहले दिन नहीं चला 'फन्ने खां' का जादू, हुई सिर्फ इतनी कमाई

बॉलीवुड चुस्कीफन्ने खां स्क्रीनिंग: ऐश्वर्या-अभिषेक, अनिल-माधुरी समेत इन सितारों ने देखी फिल्म

बॉलीवुड चुस्कीFanney Khan Movie Review: सपने तो आदमी को जिन्दा रखते हैं देखेंगे नहीं तो पूरा कैसे होंगे

बॉलीवुड चुस्कीफन्ने खां प्रमोशन: इंडियन आइडल के सेट पर अनिल कपूर, ऐश्वर्या राय और राजकुमार राव ने की जमकर मस्ती

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?