बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन नहीं चला 'फन्ने खां' का जादू, हुई सिर्फ इतनी कमाई
By विवेक कुमार | Published: August 4, 2018 01:52 PM2018-08-04T13:52:57+5:302018-08-04T13:52:57+5:30
फिल्म का बजट लगभग 30 करोड़ है और इसे लगभग 1000 स्क्रीन्स में रिलीज किया गया है।
मुंबई, 4 अगस्त: अतुल मांजरेकर के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'फन्ने खां' 3 अगस्त को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो गई। फिल्म में अनिल कपूर, राजकुमार राव और ऐश्वर्या राय बच्चन लीड रोल में हैं। फिल्म अनिल कपूर की बेटी लता के रोल में पीहू संद हैं। क्रिटिक्स ने फन्ने खां को अच्छे रिव्यू नहीं दिए हैं। फिल्म की कहानी अच्छी न होने की वजह से कमाई पर असर पड़ी है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के अनुसार बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन फन्ने खां ने सिर्फ 2. 15 करोड़ की कमाई की।
बता दें कि फिल्म का बजट लगभग 30 करोड़ है और इसे लगभग 1000 स्क्रीन्स में रिलीज किया गया है। मेकर्स को उम्मीद है कि फिल्म वीकेंड पर अपने कमाई में इजाफा करेगी।
फिल्म फन्ने खां की कहानी के बारे में बात करें तो फन्ने खां में अनिल कपूर ने एक आम आदमी के किरदार में हैं। जो अपनी अपनी बेटी के सपनों को पूरा करने के लिए किस भी हद तक गुजरने को तैयार रहता है।
#FanneyKhan has an extremely poor start... Fri ₹ 2.15 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) August 4, 2018
राजकुमार राव, अनिल कपूर के दोस्त की भूमिका में हैं। वहीं खूबसूरत ऐश्वर्या राय रॉकस्टार बेबी सिंह के किरदार में हैं। जो लाखों दिलों की धड़कन हैं।