लाइव न्यूज़ :

मशहूर पंजाबी गायिका गुरमीत बावा का निधन, दूरदर्शन पर आने वालीं पहली पंजाबी महिला गायिका थीं

By अनिल शर्मा | Updated: November 21, 2021 18:42 IST

अपने गायिकी के सफर के दौरान गुरमीत बावा को पंजाब सरकार द्वारा राज्य पुरस्कार, पंजाब नाटक अकादमी द्वारा संगीत पुरस्कार, मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राष्ट्रीय देवी अहिल्या पुरस्कार और पंजाबी भाषा विभाग द्वारा शिरोमणि गायिका पुरस्कार सहित कई पुरस्कारों से नवाजा गया था।

Open in App
ठळक मुद्देगुरमीत बावा के पति कृपाल बावा भी पंजाबी लोक गायक हैदूरदर्शन में प्रस्तुति के बाद बावा सुर्खियों में आईं थींगुरमीत बावा राष्ट्रीय टेलीविजन चैनल पर नजर आने वालीं पहली पंजाबी महिला गायिका थीं

अमृतसरः मशहूर पंजाबी लोक गायिका गुरमीत बावा का रविवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह 77 वर्ष की थीं। पारिवारिक मित्र भूपिंदर सिंह संधू ने कहा कि बावा ने यहां शहर के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। संधू ने पीटीआई-भाषा को बताया कि सांस लेने में कठिनाई की शिकायत के बाद उन्हें शनिवार शाम को अस्पताल ले जाया गया था।

गुरमीत बावा के पति कृपाल बावा भी पंजाबी लोक गायक है। दूरदर्शन में प्रस्तुति के बाद बावा सुर्खियों में आईं थीं। वह राष्ट्रीय टेलीविजन चैनल पर नजर आने वालीं पहली पंजाबी महिला गायिका थीं। पंजाब के गुरदासपुर जिले के कोठे गांव में 1944 में जन्मीं गुरमीत बावा पंजाब के लोक गीत ''जुगनी'' को गाकर पूरे देश में लोकप्रिय हुईं।

अपने गायिकी के सफर के दौरान गुरमीत बावा को पंजाब सरकार द्वारा राज्य पुरस्कार, पंजाब नाटक अकादमी द्वारा संगीत पुरस्कार, मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राष्ट्रीय देवी अहिल्या पुरस्कार और पंजाबी भाषा विभाग द्वारा शिरोमणि गायिका पुरस्कार सहित कई पुरस्कारों से नवाजा गया था। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने बावा के निधन पर दुख व्यक्त किया है।

पंजाब के मुख्यमंत्री ने ट्विटर पर लिखा- 'गुरमीत बावा के निधन की खबर सुनकर स्तब्ध और दुखी हूं। पंजाबी लोक संगीत में उनका योगदान अमिट है। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं।  उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा, उच्च शिक्षा मंत्री परगट सिंह, शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल समेत अन्य हस्तियों ने भी बावा के निधन पर शेाक जताया। 

टॅग्स :पंजाबहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल