लाइव न्यूज़ :

500 से अधिक फिल्मों में काम कर चुके अभिनेता मनदीप रॉय का निधन, दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में थे भर्ती

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 29, 2023 14:57 IST

मनदीप रॉय ने अपने करियर में कॉमेडी फिल्मों में ज्यादा भूमिकाएं कीं। उनके कुछ उल्लेखनीय कार्यों में बेंकिया बाले, आकाशमिका, येलु सुथिका कोटे, गीता, दुर्घटना, आसेगोब्बा मीसेगोब्बा, कुशी, अमृतधारे और कुरिगालु सार कुरुगालु शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमनदीप 1981 की फिल्म मिनचिना ऊटा से कन्नड़ फिल्म उद्योग में कदम रखा था।मनदीप रॉय 500 से अधिक फिल्में कर चुके थे।

कन्नड़ अभिनेता मनदीप रॉय का रविवार सुबह तड़के दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। मनदीप को दिसंबर में भी दिल का दौरा पड़ा था जिसके बाद एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था और वहां उनका इलाज चल रहा था। मनदीप रॉय ने 29 जनवरी की सुबह में अंतिम सांस ली।

एक समाचार पोर्टल से बात करते हुए, मंदीप की बेटी अक्षता ने बताया कि अभिनेता को आज (29 जनवरी) को हेब्बल श्मशान में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा और उनके पार्थिव शरीर को जनता के देखने के लिए रखा गया है।

पिछले साल दिसंबर महीने में दिल का दौरा पड़ने के बाद अभिनेता को बेंगलुरू के शेषाद्रिपुरम में अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तबीयत स्थिर होने के बाद रॉय दिल में सर्जरी कराने को लेकर अपने डॉक्टर से बात कर रहे थे।

अभिनेता के निधन से उनके चाहने वाले दुखी हैं। फिल्म समीक्षक एस श्याम प्रसाद ने ट्विटर पर लिखा, "मंदीप रॉय वास्तविक जीवन में भी एक मिलनसार व्यक्ति थे। आरपीसी लेआउट में अक्सर उनसे टकराते थे, जहां मैं वर्षों पहले रहता था। हमेशा एक खुशमिजाज व्यक्ति, वह अपने पीछे भूमिकाओं की अविस्मरणीय यादें छोड़ जाते हैं।" उन्होंने मालगुडी डेज़, पुष्पक विमान और कई अन्य में काम किया। अलविदा।"

रिपोर्ट के मुताबिक, 1981 की फिल्म मिनचिना ऊटा से कन्नड़ फिल्म उद्योग में कदम रखने वाले मनदीप रॉय 500 से अधिक फिल्मों में काम कर चुके थे। उन्होंने अपने करियर में कॉमेडी फिल्मों में ज्यादा भूमिकाएं कीं। उनके कुछ उल्लेखनीय कार्यों में बेंकिया बाले, आकाशमिका, येलु सुथिका कोटे, गीता, दुर्घटना, आसेगोब्बा मीसेगोब्बा, कुशी, अमृतधारे और कुरिगालु सार कुरुगालु शामिल हैं। उन्हें आखिरी बार 2021 में फिल्म ऑटो रमन्ना में देखा गया था

 

टॅग्स :साउथ सिनेमाबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीUS-Israel Iran War: दुबई में फंसे भारतीय सितारे, साउथ से लेकर बॉलीवुड तक स्टार ने पीएम मोदी से मांगी मदद

बॉलीवुड चुस्कीरश्मिका मंदाना को देवर ने कहा 'वदीना', आनंद देवरकोंडा का पोस्ट हुआ वायरल

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्कीMumbai: एक्टर कमाल आर. खान गिरफ्तार, मुंबई के रिहायशी बिल्डिंग में गोलीबारी का आरोप

बॉलीवुड चुस्कीतारा सुतारिया और वीर पहाड़िया के ब्रेकअप की अफवाहें तेज, फैन्स ने एपी ढिल्लों को बताया वजह

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?