लाइव न्यूज़ :

ललित मोदी संग सुष्मिता सेन के अफेयर पर सामने आया एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल का रिएक्शन, कही ये बात

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 16, 2022 09:48 IST

अपने रिलेशनशिप को सार्वजनिक करने के बाद से लगातार ललित मोदी और सुष्मिता सेन लगातार चर्चा का विषय बने हुए हैं। इस बीच एक्ट्रेस के एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल का भी इसपर रिएक्शन सामने आया है।

Open in App
ठळक मुद्देरोहमन शॉल और सुष्मिता सेन को अलग हुए ज्यादा समय नहीं हुआ है।एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए उनसे अलग होने की घोषणा की थी।

मुंबई: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पूर्व अध्यक्ष ललित मोदी ने गुरुवार शाम बॉलीवुड एक्ट्रेस और पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन के साथ अपने रिलेशनशिप की पुष्टि की। ये घोषणा करने के बाद से ललित मोदी और सुष्मिता सेन लगातार चर्चा का विषय बने हुए हैं। इस बीच एक्ट्रेस के एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल का भी इसपर रिएक्शन सामने आया है।

पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, रोहमन शॉल ने कहा कि आइए उनके लिए खुश रहें। प्यार खूबसूरत है। मुझे बस इतना पता है कि अगर उन्होंने किसी को चुना है, तो वो उनके लायक है! बता दें कि रोहमन शॉल और सुष्मिता सेन को अलग हुए ज्यादा समय नहीं हुआ है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए उनसे अलग होने की घोषणा की थी। हालांकि ब्रेकअप के बाद भी दोनों को कुछ मौकों पर एक साथ स्पॉट किया गया और अंदाजा लगाया जा रहा था कि दोनों के बीच सब ठीक है। 

ललित मोदी की लव लाइफ की बात करें तो उन्होंने अक्टूबर 1991 में मीनल मोदी से शादी की थी। ललित और मीनल को दो बच्चे हैं, जिनका नाम आलिया मोदी और रुचिर मोदी है। पहले मोदी परिवार देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में रहता था। मीनल ने 2018 में कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद आखिरी सांस ली थी। गौरतलब है कि आईपीएल से जुड़े कई विवादों के बाद ललित मोदी 2010 से ही लंदन में रह रहे हैं।

टॅग्स :सुष्मिता सेनललित मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट1.63 बिलियन डॉलर?, राजस्थान रॉयल्स मालिकाना हक पर क्या बोले सौरव गांगुली?, वीडियो

भारतविदेश मंत्रालय ने ललित मोदी-माल्या वायरल वीडियो पर चुप्पी तोड़ी, प्रत्यर्पण प्रयासों को दोहराया

क्राइम अलर्टभगोड़े कारोबारी ललित मोदी के भाई समीर मोदी को दिल्ली पुलिस ने बलात्कार के मामले में किया अरेस्ट

भारतVIDEO: लंदन में एक साथ दिखे विजय माल्या और ललित मोदी, ग्रैंड पार्टी में गाना गाते हुए वीडियो वायरल

भारतMehul Choksi: 13000 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी?, बेल्जियम में गिरफ्तार मेहुल चोकसी पर शिकंजा कसने की तैयारी, पंकज चौधरी बोले-भगोड़ों और भ्रष्टाचारी को बर्दाश्त नहीं करेंगे

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?