लाइव न्यूज़ :

मीना कुमारी से आमिर तक पढ़ें क्या रहा आज बॉलीवुड में खास

By विवेक कुमार | Updated: August 1, 2018 18:52 IST

मशहूर अभिनेत्री मीना कुमारी को गूगल ने डूडल बनाकर किया सम्मानित तो वहीं जॉन अब्राहम सरफ़रोश 2 में आएंगे नजर।

Open in App

1- एसीपी अजय सिंह राठौर की भूमिका में दिखेंगे जॉन अब्राहम, ऐसी होगी 'सरफरोश-2' की कहानी!

सोनाली बेंद्रे और आमिर खान की सुपरहिट फिल्म 'सरफ़रोश' का सीक्वेल आने वाला है।  1999 की सुपरहिट फ‍िल्‍म 'सरफरोश' के डायरेक्‍टर जॉन मैथ्यू ने इस फ‍िल्‍म का सीक्‍वल बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। ऐसी भी खबर थी कि फ‍िल्‍म में आम‍िर खान लीड रोल प्‍ले कर सकते हैं, लेक‍िन ताजा खबरों की मानें, तो इस फ‍िल्‍म में अभ‍िनेता जॉन अब्राहम ने उन्‍हें र‍िप्‍लेस कर द‍िया है।  और पढ़ें...

2-मेकर्स ने रिलीज किया 'फन्ने खां' का मेकिंग वीडियो, आम आदमी के किरदार को बखूबी निभाते हुए दिखे अनिल कपूर

 बॉलीवुड के 'लखन' अनिल कपूर जल्द ही फन्ने खां में नजर आने वाले हैं। फिल्म में अनिल कपूर के अलावा राजकुमार राव और ऐश्वर्या राय बच्चन भी लीड रोल में है। इस शुक्रवार यानी 3 अगस्त को फिल्म फन्ने खां रिलीज होने वाली है। इससे पहले फिल्म के मेकर्स ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें शूटिंग की कुछ झलकियां दिखाई गई हैं। 

3-Video: श्रीदेवी को याद करके रो पड़े बोनी कपूर, अर्जुन कपूर की आंखों में आए आंसू

बीते रविवार को IIFA अवॉर्ड्स 2018 की सेरेमनी प्रोग्राम का प्रसारण टीवी पर किया गया। बैंकॉक में यह अवार्ड शो 25 जून को आयोजित किया गया था। इस साल के IIFA अवार्ड्स  में बेस्ट एक्ट्रेस का ख़िताब श्रीदेवी को मिला लेकिन उसे रिसीव करने के लिए वो इस दुनिया में नहीं थीं। उनकी ओर से बोनी कपूर ने ये अवार्ड लिया। स्टेज पर बोनी कपूर और अर्जुन कपूर साथ पहुंचे। अवार्ड लेने के दौरान बोनी इमोशनल हो गए और रोने लगे। लेकिन सबसे खास बात ये थी कि पहली बार श्रीदेवी को याद करते हुए अर्जुन कपूर के आँखों में भी आसूं आ गए। और पढ़ें... 

4- टल्ली होकर देओल फैमिली ने किया जबरदस्त डांस, र‍िलीज हुआ 'यमला पगला दीवाना फ‍िर से' का गाना 'ल‍िट‍िल ल‍िट‍िल'

धर्मेंद्र, सनी देओल और बॉबी देओल की फ‍िल्‍म 'यमला पगला दीवाना फ‍िर से' 31 अगस्त को रिलीज होने वाली है। मेकर्स ने फिल्म का पार्टी सांग  'ल‍िट‍िल ल‍िट‍िल' र‍िलीज कर दिया है। इस गाने में धर्मेंद्र, सनी देओल और बॉबी देओल ब‍िंदास डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।  गाने के बाले हैं- मैं लीटर लीटर पी गया भई ल‍िट‍िल ल‍िट‍िल करके। जिसे गाया है हार्डी संधू ने। और पढ़ें...

5-बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री मीना कुमारी को गूगल ने डूडल बनाकर किया सम्मानित

भारतीय सिनेमा की सर्वश्रेष्ठ अदाकारा मशहूर अभिनेत्री मीना कुमारी का आज जन्मदिन है। इस मौके पर गूगल ने शानदार डूडल बनाकर उन्हें सम्मनित किया है।  मीना कुमारी ने तीन दशकों तक बॉलीवुड पर राज किया है। मीना कुमारी ने परिणीता, आजाद, फूल और पत्थर, बहारों की मंजिल, एक ही रास्ता, साहब, बीबी और गुलाम, दिल एक मंदिर और पाकीजा जैसी मशहूर फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों पर राज किया है। और पढ़ें...

टॅग्स :आमिर खानमीना कुमारी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLMOTY 2026: महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने क्लाइमेट चेंज को बताया खेती, राज्य के लिए सबसे बड़ी चिंता

भारतमैंने कभी भी निजी लाभ के लिए समझौता नहीं किया?, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आमिर खान से बातचीत में कहा, वीडियो

भारतआमिर खान ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से पूछे सवाल, देखिए सीएम ने कैसे दिया जवाब?

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

भारतLMOTY 2026: मंत्री प्रकाश अबितकर 'लोकमत महाराष्ट्र ऑफ द ईयर' पुरस्कार से सम्मानित!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?