Video: श्रीदेवी को याद करके रो पड़े बोनी कपूर, अर्जुन कपूर की आंखों में आए आंसू

By विवेक कुमार | Published: August 1, 2018 01:16 PM2018-08-01T13:16:56+5:302018-08-01T13:16:56+5:30

श्रीदेवी के निधन से पहले अर्जुन उनसे कभी बात नहीं करते थे। जान्हवी और खुशी से भी वह कोई रिश्ता नहीं रखते थे।

iffa awards 2018 Boney kapoor cried remembering sridevi Arjun Kapoor got emotional | Video: श्रीदेवी को याद करके रो पड़े बोनी कपूर, अर्जुन कपूर की आंखों में आए आंसू

Video: श्रीदेवी को याद करके रो पड़े बोनी कपूर, अर्जुन कपूर की आंखों में आए आंसू

मुंबई, 1 अगस्त: बीते रविवार को IIFA अवॉर्ड्स 2018 की सेरेमनी प्रोग्राम का प्रसारण टीवी पर किया गया। बैंकॉक में यह अवार्ड शो 25 जून को आयोजित किया गया था। अब इस इवेंट की कई तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इन्हीं में से एक वीडियो ऐसा भी है जिसमें सभी दिग्गजों की आंखें नम नजर आईं। दरअसल, इस साल के IIFA अवार्ड्स  में बेस्ट एक्ट्रेस का ख़िताब श्रीदेवी को मिला लेकिन उसे रिसीव करने के लिए वो इस दुनिया में नहीं थीं। उनकी ओर से बोनी कपूर ने ये अवार्ड लिया।

स्टेज पर बोनी कपूर और अर्जुन कपूर साथ पहुंचे। अवार्ड लेने के दौरान बोनी इमोशनल हो गए और रोने लगे। लेकिन सबसे खास बात ये थी कि पहली बार श्रीदेवी को याद करते हुए अर्जुन कपूर के आँखों में भी आसूं आ गए। 

अवार्ड लेने के दौरान बोनी कपूर ने कहा, ''अपनी जिंदगी के हर पल, हर सेकंड में अभी भी फील करता हूं। ऐसा लगता है कि वो मेरे आसपास ही हैं। मुझे नहीं पता कि मैं क्या कहूं। मैं सभी से कहूंगा कि आप मेरी बेटी जाह्नवी, अर्जुन कपूर की बहन को भी श्रीदेवी की तरह प्यार दें ।''      

बता दें कि श्रीदेवी के निधन से पहले अर्जुन उनसे कभी बात नहीं करते थे। जान्हवी और खुशी से भी वह कोई रिश्ता नहीं रखते थे। लेकिन श्रीदेवी की मौत के बाद अर्जुन ने जान्हवी और खुशी को बड़े भाई का प्यार दिया।

Web Title: iffa awards 2018 Boney kapoor cried remembering sridevi Arjun Kapoor got emotional

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे