लाइव न्यूज़ :

एकता कपूर ने किया खुलासा, कहा- राजनेता फोन कर मुझसे....

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: August 9, 2018 11:46 IST

एकता कपूर ने कई कलाकारों को अपनी फिल्मों और टीवी सीरियल्स में मौका दिया है। जिनमें स्मृति ईरानी, एक्ट्रेस प्राची देसाई और मोनी रॉय भी एक हैं।

Open in App

मुम्बई, 9 अगस्त: टीवी और बॉलीवुड की जानी-मानी हस्ती एकता कपूर ने नेपोटिज्म को लेकर बड़ा बयान दिया है। अपनी फिल्म 'लैला-मजनू' के ट्रेलर लॉन्च के दौरान उन्होंने कहा कि उनके पास राजनेताओं समेत कई प्रभावशाली लोगों के कॉल्स आते हैं और वे रिश्तेदारों को काम देने की सिफारिश करते हैं। 

एकता ने कहा कि वे अपने किसी प्रोजेक्ट में किसी गुमनाम चेहरे को कास्ट करना पसंद कर लेंगी बजाय किसी ऐसे स्टार को जो उसमें फिट नहीं बैठता है।   

एकता ने कहा - मेरे पास राजनेताओं, नौकरशाह, दोस्तों और एक्टर्स के कॉल्स आते हैं कि मैं उनके रिश्तदारों को कास्ट करूं, लेकिन हम किसी भी कलाकार को उनके ऑडिशन टेस्ट के द्वारा ही साइन करते हैं। वैसे मेरी मां कहती है कि इन लोगों की कॉल्स ना उठाने पर उन्हें झेलना पड़ सकता है।'

बता दें कि एकता कपूर ने कई कलाकारों को अपनी फिल्मों और टीवी सीरियल्स में मौका दिया है। जिनमें स्मृति ईरानी, एक्ट्रेस प्राची देसाई और मोनी रॉय भी एक हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी फिल्म 'लैला मजनूं' में दो चेहरों को बड़ा ब्रेक दिया है। 

फ‍िल्‍म में एक्‍टर अव‍िनाश त‍िवारी ने मजनूं का क‍िरदार न‍िभाया है, वहीं एक्ट्रेस तृप्‍त‍ि ड‍िमरी उनकी लैला बनी हैं। दोनों ही एक्टर्स की ये डेब्यू फिल्म है। यह फ‍िल्‍म 7 स‍ितंबर को स‍िनेमाघरों में र‍िलीज होगी।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?