लाइव न्यूज़ :

फैंस के बीच छाया 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' का रीक्रिएटेड वर्जन, जमकर किया जा रहा है पसंद

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 19, 2019 12:59 IST

"एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा" में न केवल पुराने ज़माने का रोमांस देखने मिलेगा बल्कि यह प्रेम कहानी वर्तमान समय से भी मेल खाती हुई नज़र आएगी

Open in App

हाल ही में रिलीज हुआ फ़िल्म का टाइटल ट्रैक 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' और 'इश्क़ मीठा' को जबरदस्त प्रतिक्रिया प्राप्त हो रही है और दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।

दोनों गीतों को इस तरह से रीक्रिएट किया गया है कि इसमें मूल गीत का एक दिलचस्प संलयन देखने मिल रहा है, जो रोमांस के लिए परफ़ेक्ट मूड सेट कर देता है। बीते समय के क्लासिक हिट में दिलचस्प अभिनव टच ने गाने में चार चाँद लगा दिए है।

रीक्रिएटेड वर्शन होने के बावजूद, गाने में मूल गीत की प्रमाणिकता को बरकरार रखा गया है और इसिलए इस गीत को बीती पीढ़ी और युवा दोनों द्वारा समान रूप पसंद किया जा रहा है।

गुरप्रीत सैनी द्वारा लिखित और दर्शन रावल और रोचक कोहली की आवाज़ के साथ "एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा" के नए संस्करण को अलग तरह से पेश किया गया है।

वही, फ़िल्म के दूसरे गीत "इश्क मीठा" को नवराज हंस और हर्षदीप कौर ने अपनी आवाज़ दी है और इसमें रोचक कोहली का मूल संगीत शामिल किया गया है। गाने के बोल गुरप्रीत सैनी द्वारा लिखे गए हैं।

अनिल कपूर जो फिल्म में सोनम कपूर के पिता का किरदार निभा रहे हैं, वह एक बार फिर से 24 साल बाद मौजूदा फिल्म में उसी गाने को फिर से रीक्रिएट करने के लिए ख़ासा उत्साहित हैं। यह गीत अभिनेता के बेहद करीब है और उनके पसंदीदा गीतों में से एक है।

"एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा" में न केवल पुराने ज़माने का रोमांस देखने मिलेगा बल्कि यह प्रेम कहानी वर्तमान समय से भी मेल खाती हुई नज़र आएगी और साथ ही आपको यह अहसास दिलाएगा कि आपको किसी के 'लव इंट्रेस्ट' के बारे में निर्णय लेने का हक नहीं है। फ़िल्म में अनिल कपूर, सोनम कपूर, राजकुमार राव और जूही चावला जैसे दमदार कलाकारों की टोली नज़र आएगी।

फॉक्स स्टार स्टूडियो द्वारा प्रस्तुत "एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा"  विधु विनोद चोपड़ा और राजकुमार हिरानी द्वारा निर्मित है। शैली चोपड़ा द्वारा निर्देशित यह फ़िल्म 1 फ़रवरी 2019 को रिलीज होने के लिए तैयार है। 

टॅग्स :अनिल कपूरसोनम कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2: आदित्य धर ने की पेशकश और अनिल कपूर ने कहा-नो?, आखिर क्यों ‘धुरंधर: द रिवेंज’ में रोल करने से किया मना?

बॉलीवुड चुस्कीअनिल कपूर की 'सूबेदार' ने OTT पर मचाया तहलका, फैंस बोले– 69 की उम्र में भी जबरदस्त एक्शन

बॉलीवुड चुस्की69 के हुए अनिल कपूर, सोनम कपूर ने शेयर कीं पापा की अनसीन और थ्रोबैक तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीसोनम कपूर ने दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की, बेबी बंप दिखाते हुए कैप्शन लिखा- 'मदर'

बॉलीवुड चुस्कीकरवा चौथ पर बॉलीवुड सितारे पहुंचे अनिल कपूर के घर, रवीना टंडन, शिल्पा शेट्टी, गीता बसरा और मीरा राजपूत...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस