लाइव न्यूज़ :

Anil Kapoor-Sonam Kapoor: नाना बनने पर अनिल कपूर ने शेयर किया नोट, कहा-हमारे परिवार में नए सदस्य के आगमन...

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 20, 2022 20:02 IST

Anil Kapoor-Sonam Kapoor: अभिनेत्री सोनम कपूर आहूजा ने बेटे को जन्म दिया है। सोनम और उनके पति आनंद आहूजा ने शनिवार को इस बारे में जानकारी दी।

Open in App
ठळक मुद्देनई यात्रा को शुरू करने को लेकर काफी उत्साहित हैं।अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है।20 अगस्त को माता-पिता सोनम और आनंद ने दुनिया को घोषणा करते हुए एक बयान पोस्ट किया।

Anil Kapoor-Sonam Kapoor:सोनम कपूर और आनंद आहूजा के घर नए मेहमान का आगमन हुआ है। अभिनेत्री सोनम कपूर आहूजा ने बेटे को जन्म दिया है। सोनम और उनके पति आनंद आहूजा ने शनिवार को इस बारे में जानकारी दी।

दोनों ने अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा कि वे माता-पिता के रूप में इस नई यात्रा को शुरू करने को लेकर काफी उत्साहित हैं। 20 अगस्त को माता-पिता सोनम और आनंद ने दुनिया को घोषणा करते हुए एक बयान पोस्ट किया कि उन्होंने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है।

बिंदास नाना अनिल कपूर ने सोनम और आनंद को बधाई देते हुए एक हार्दिक नोट छोड़ा है। यह सोनम कपूर और आनंद आहूजा के लिए एक नए सफर की शुरुआत है। इस जोड़े ने शादी के चार साल बाद 20 अगस्त को अपने पहले बच्चे का स्वागत किया।

सोनम के पिता व जानेमाने अभिनेता अनिल कपूर ने कहा कि वह परिवार में नए सदस्य के आगमन को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने एक बयान में कहा, "हमें 20 अगस्त 2022 को हमारे परिवार में नए सदस्य के आगमन की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। सोनम और आनंद को बेटा हुआ है।''

दंपती ने एक बयान जारी करके कहा, ''20.08.2022 को, हमारे यहां बेटे का जन्म हुआ। इस यात्रा में हमारा साथ देने वाले सभी डॉक्टरों, नर्सों, दोस्तों और परिवार को धन्यवाद। हमारी जिंदगी हमेशा के लिए बदल गई है- सोनम और आनंद।"

पहले यह खबर जानीमानी अभिनेत्री नीतू कपूर और कोरियोग्राफर-फिल्म निर्माता फराह खान ने अपनी-अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा की थी और सोनम व उनके पति को बधाई दी थी। 'नीरजा', 'रांझणा' और 'दिल्ली 6' जैसी फिल्मों में काम करने वाली सोनम ने मार्च में बताया था कि वह गर्भवती हैं। 37 वर्षीय सोनम ने 2018 में आनंद (39) से शादी की थी। 

टॅग्स :अनिल कपूरसोनम कपूरआनन्द आहूजानीतू सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2: आदित्य धर ने की पेशकश और अनिल कपूर ने कहा-नो?, आखिर क्यों ‘धुरंधर: द रिवेंज’ में रोल करने से किया मना?

बॉलीवुड चुस्कीअनिल कपूर की 'सूबेदार' ने OTT पर मचाया तहलका, फैंस बोले– 69 की उम्र में भी जबरदस्त एक्शन

बॉलीवुड चुस्की69 के हुए अनिल कपूर, सोनम कपूर ने शेयर कीं पापा की अनसीन और थ्रोबैक तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीसोनम कपूर ने दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की, बेबी बंप दिखाते हुए कैप्शन लिखा- 'मदर'

बॉलीवुड चुस्कीकरवा चौथ पर बॉलीवुड सितारे पहुंचे अनिल कपूर के घर, रवीना टंडन, शिल्पा शेट्टी, गीता बसरा और मीरा राजपूत...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?