लाइव न्यूज़ :

Don 3: रणवीर सिंह और कियारा आडवाणी स्पेशल ट्रेनिंग करेंगे, थाईलैंड के विशेषज्ञों से सीखेंगे एक्शन, निर्देशक फरहान अख्तर का ये है प्लान

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: February 26, 2024 12:00 IST

रणवीर और कियारा मार्च के अंत से प्रशिक्षण के साथ अपनी तैयारी शुरू करेंगे। थाईलैंड से मार्शल आर्ट के विशेषज्ञों को इसमें शामिल किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार फरहान अख्तर फिल्म में एक्शन का स्तर बढ़ाना चाहते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देडॉन 3 के लिए रणवीर सिंह और कियारा आडवाणी खास तैयारी शुरू करने वाले हैंदोनों स्टार मार्च में थाईलैंड के विशेषज्ञों के साथ एक्शन ट्रेनिंग शुरू करेंगे रणवीर और कियारा मार्च के अंत से प्रशिक्षण के साथ अपनी तैयारी शुरू करेंगे

Don 3: डॉन 3 के लिए रणवीर सिंह और कियारा आडवाणी खास तैयारी शुरू करने वाले हैं। दोनों स्टार मार्च में थाईलैंड के विशेषज्ञों के साथ एक्शन ट्रेनिंग शुरू करेंगे। दरअसल फिल्म के निर्देशक फरहान अख्तर एक्शन को एक अलग लेवल पर ले जाना चाहते हैं इसलिए वह तैयारी में कोई कसर छोडना नहीं चाहते।

मिड-डे की एक रिपोर्ट के अनुसार रणवीर और कियारा मार्च के अंत से प्रशिक्षण के साथ अपनी तैयारी शुरू करेंगे। थाईलैंड से मार्शल आर्ट के विशेषज्ञों को इसमें शामिल किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार फरहान अख्तर फिल्म में एक्शन का स्तर बढ़ाना चाहते हैं।

रिपोर्ट में इस बात का भी जिक्र है कि फरहान एक्शन सिक्वेंस को नया बनाना चाहते हैं।  संभावनाओं पर चर्चा के लिए उन्होंने भारत और अन्य देशों के एक्शन कोरियोग्राफरों के साथ कई बैठकें की हैं।  वह चाहते हैं कि हाल के वर्षों में आई वॉर [2019] से लेकर पठान [2023] और फाइटर तक में जो भी एक्शन दिखाया गया है उससे डॉन 3 का एक्शन अलग और बेहतर हो।

इससे पहले रिपोर्ट आई थी कि रणवीर सिंह और फरहान अख्तर अगस्त 2024 तक डॉन की तीसरी किस्त को फ्लोर पर ले जाने की योजना बना रहे हैं। फरवरी में कियारा आडवाणी को आधिकारिक तौर पर डॉन 3 की प्रमुख महिला किरदार घोषित किया गया था। माना जा रहा है कि कियारा इस फिल्म में  रोमा की भूमिका निभा रही हैं। फिल्म फिलहाल कास्टिंग स्टेज में है।  डॉन 3 का प्री-प्रोडक्शन अगले महीने( मार्च) में शुरू होगा। इसके बाद टीम इस साल अगस्त से फिल्म की शूटिंग शुरू करेगी। कहा जा रहा है कि डॉन 3 में भी दर्शकों के लिए कुछ सरप्राइज होंगे।

बता दें कि फरहान अख्तर ने सबसे पहले अमिताभ बच्चन की सुपरहिट फिल्म डॉन की रीमेक बनाई थी। फिर वह इसका अगला भाग भी लेकर आए। इन दोनों में शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा ने मुख्य भूमिका निभाई थी। अब इसे आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी  रणवीर सिंह और कियारा आडवाणी पर है। 

टॅग्स :रणवीर सिंहकिआरा आडवाणीहिन्दी सिनेमा समाचारफरहान अख़्तर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!