लाइव न्यूज़ :

बॉलीवुड डायरेक्ट राम गोपाल वर्मा ने जहरीली गैस लीक होने पर किया ट्वीट, लिखा- आशा है कि भगवान को मानसिक समस्याएं...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 7, 2020 14:53 IST

आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में एक मल्टीनेशनल कंपनी के केमिकल प्लांट में जहरीली गैस लीक होने की वजह से एक बच्चे समेत आठ लोगों की जान चली गई

Open in App
ठळक मुद्देआंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में एक मल्टीनेशनल कंपनी के केमिकल प्लांट में जहरीली गैस लीक होने की वजह से एक बच्चे समेत आठ लोगों की जान चली गई120 से अधिक लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है

आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम (Visakhapatnam Vizag gas leak accident) स्थित आर.आर. वेंकटपुरम गांव में एल.जी पॉलिमर उद्योग में अचानक केमिकल गैस लीक होने से बड़ा हादसा हो गया। हादसा गुरुवार (7 मई) की सुबह साढ़े तीन बजे हुआ। हादसे में अबतक आठ लोगों की मौत हो गई है। जिसमें एक बच्चा भी शामिल है। 120 से अधिक लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। कई लोग अभी भी सड़कों पर बेहोश पड़े हुए हैं और कई आंखों में जलन और सांस लेने में तकलीफ हो रही है।

इस दिल दहला देने वाले हादसे की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। यही नहीं, बॉलीवुड के सितारे भी अब इस पर रिएक्शन दे रहे हैं।बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्ट राम गोपाल वर्मा (Ram Gopal Varma) ने भी इस खबर पर रिएक्शन दिया है। उनका ट्वीट खूब वायरल हो रहा है।

राम गोपाल वर्मा (Ram Gopal Varma) ने ट्वीट किया कि मुझे आशा है कि भगवान को कुछ मानसिक स्वास्थ्य समस्याएं ना आई हों. यह ध्यान में रखते हुए कि एक के बाद एक समस्याएं आ रही हैं। पहले वायरस और अब गैस रिसाव के कारण दुर्घटनाएं।

राम गोपाल वर्मा ने अपने अगले ट्वीट में लिखा कि परिभाषा के अनुसार ईश्वर प्रत्येक और हर चीज का निर्माता और नियंत्रक है और इसलिए वायरस और गैस भी उसके काम कर रहे हैं। फिर भी हम ईश्वर को छोड़कर सभी को दोष देते हैं क्योंकि हम डरते हैं।

राम गोपाल वर्मा (Ram Gopal Varma) द्वारा किए गए इस ट्वीट पर ट्विटर यूजर्स के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं। राम गोपाल के इस ट्वीट से कुछ फैंस गुस्से में नजर आए हैं। लोग तरह तरह से इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं पेश कर रहे हैं।

पीएम मोदी ने किया ट्वीट

पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा, 'विशाखापट्टनम में स्थिति के संबंध में एमएचए (गृह मंत्रालय) और एनडीएमए (राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण) के अधिकारियों से बात की गई है, जिस पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। मैं विशाखापट्टनम में सभी की सुरक्षा और कल्याण के लिए प्रार्थना करता हूं।'

टॅग्स :आंध्र प्रदेश निर्माण दिवसराम गोपाल वर्माबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

क्राइम अलर्टशादीशुदा नेवी कर्मचारी ने की प्रेमिका की हत्या, शव के 3 टुकड़े किए, एक टुकड़ा फ्रीज़र में रखा, दूसरा बिस्तर के नीचे छिपाया और एक टुकड़े को जला दिया

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच