लाइव न्यूज़ :

इस भोजपुरी स्टार को एकता कपूर ने किया साइन, 10 साल पहले रिक्शावाला बन हुआ था फेमस

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 28, 2018 12:10 IST

भोजपुरी सुपर स्टार दिनेश यादव(निरहुआ) पहली बार किसी वेबसीरीज में काम करने वाले हैं। इसके लिए उन्हें एकता कपूर ने साइन किया है।

Open in App

मुंबई, 28 फरवरी:  भोजपुरी सुपर स्टार दिनेश यादव(निरहुआ) के चाहने वालों के लिए खुशखबरी है। ये भोजपुरी स्टार एकता कपूर के साथ काम करने वाला है। खबर के मुताबिक  एकता कपूर के डिजिटल प्लेटफॉर्म एएलटी बालाजी के एक शो के लिए उन्हें बालाजी कंपनी ने वेबसीरीज के लिए साइन किया है।  ये शो देश के अलग-अलग राज्यों को छू लेने वाली कहानियों पर आधारित होगा। 

हिंदी उपन्यास 'वर्दी वाला गुंडा'  लेकर डिजिटलप्लेटफॉर्म पर एकता कपूर ला रही हैं, जिसके लिए इस भोजपुरी स्टार को कास्ट किया गया है। इस बात की भले आधिकारिक पुष्टी नहीं की गई हो लेकिन कहा जा रहा है कि एकता की ओर से शो को लेकर सारी बातें फाइनल हो गई हैं। 10 साल पहले रिक्शावाला बनके निरहुआ को फेम मिला था। 2008 में उसकी फिल्म आई थी निरहुआ रिक्शावाला जो काफी पसंद की गई थी और दिनेश लाल फेमस हो गए थे।

इससे पहले दिनेश लाल यादव को फैंस ने बिग बॉस सीजन 6 में प्रतिभागी के तौर पर शामिल हुए देखा था, शो में ज्यादा समय तक वह टिक नहीं पाए ते लेकिन फैंस के दिलों में वह घर जरुर कर गए थे। ऐसे में ये उनकी एक और पारी छोटे पर्दे को लेकर होगी।

वहीं, एएलटी बालाजी  के साथ काम करने को लेकर दिनेश लाल यादव ने अपनी बात रखी है। उन्होंने कहा है कि मैं  खुश हूं कि मुझे एकता कपूर ने इस शो के लिए चुना है। ये मेरा डिजिटल डेब्यू है।इस शो की कहानी काफी दिलचस्प है। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है इसकी कहानी दर्शकों को भी काफी पसंद आएगी। वहीं, निरहुआ के फैंस उनके इस किरदार के लिए खासा उत्साहित हैं कि वह एकता कपूर के शो में किस तरह के खुद को पेश करते हैं।

 

टॅग्स :एकता कपूरबॉलीवुड
Open in App

संबंधित खबरें

टीवी तड़काVIDEO: 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' प्रोमो में तुलसी के रूप में लौटीं स्मृति ईरानी

टीवी तड़कास्मृति ईरानी ने Z+ सुरक्षा के तहत 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' की शूटिंग शुरू की

बॉलीवुड चुस्कीपोक्सो मामले फंसी एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर! मुंबई पुलिस ने 24 अक्टूबर को पेश होने को कहा

बॉलीवुड चुस्कीLove Sex Aur Dhokha 2: उर्फी जावेद करने जा रही बॉलीवुड में डेब्यू! एकता कपूर की फिल्म से जुड़ा नाम

बॉलीवुड चुस्कीInternational Emmy Awards 2023: बेस्ट कॉमेडी के लिए वीर दास को मिला इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड, डायरेक्टरेट अवॉर्ड पाकर भावुक हुईं एकता कपूर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?