लाइव न्यूज़ :

कैसी है अब दिलीप कुमार की तबीयत, जानें डॉक्टर्स ने क्या कहा ?

By अनिल शर्मा | Updated: June 7, 2021 10:00 IST

Open in App
ठळक मुद्देदिलीप कुमार की तबीयत अब स्थिर हैसांस लेने में दिक्कत होने पर मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में रविवार सुबह भर्ती कराया गया थाअगले दो से तीन दिनों में डिस्चार्ज कर दिए जाएंगे

वेटरन एक्टर दिलीप कुमार की तबीयत अब स्थिर बताई जा रही है। दिलीप कुमार को सांस लेने में दिक्कत होने पर मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में रविवार सुबह भर्ती कराया गया था। डॉक्टर नितिन गोखले की अगुवाई में दिलीप कुमार के स्वास्थ्य की निगरानी कर रहे डॉक्टरों के मुताबिक उनकी तबीयत पहले से बेहतर है। उन्हें अगले दो से तीन दिनों में छुट्टी दी जानी चाहिए। 

मौत की उड़ी थी अफवाहदिलीप कुमार के स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद सोशल मीडिया पर ये अफवाह भी उड़ गई कि वेटरन एक्टर का निधन हो गया है। इन अफवाहों को देखते हुए दिलीप कुमार के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से रविवार देर शाम एक स्वास्थ्य अपडेट साझा किया गया। बताया गया कि दिलीप कुमार की तबीयत अब स्थिर है। लिखा गया- व्हाट्सएप फॉरवर्ड पर विश्वास मत करो। साहब स्थिर है। आपकी दिल की दुआओं और प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद। डॉक्टरों के अनुसार, उन्हें 2-3 दिनों में घर होना चाहिए। इंशाअल्लाह।

वहीं  कुमार के स्वास्थ्य पर नजर रख रहे डॉक्टर जलील पार्कर ने बताया कि जांच में पता चला कि अभिनेता को बाइलेट्रल प्लीयूरल इफ्युशन (फेफड़े पर तरल पदार्थ की अधिकता) है।

साल 1944 से हुई करियर की शुरुआतदिलीप कुमार ने 1944 में ‘‘ज्वार भाटा’’ फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी। वह पांच दशकों के अपने करियर में ‘‘कोहिनूर’’, ‘‘मुगल-ए-आजम’’, ‘‘देवदास’’, ‘‘नया दौर’’, ‘‘राम और श्याम’’ समेत कई हिट फिल्मों में नजर आए। पर्दे पर उन्हें पिछली बार 1998 में ‘‘किला’’ फिल्म में देखा गया था। 

टॅग्स :दिलीप कुमारबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच