लाइव न्यूज़ :

Sooryavanshi Controversy: रोहित शेट्टी ने क्या कैटरीना कैफ को सोशल मीडिया पर किया अनफॉलो?

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 12, 2020 14:57 IST

हाल ही में रोहित शेट्टी ने कैटरीना को लेकर एक बयान दिया था जिसके बाद वह जमकर ट्रोल हुए थे। इतना ही नहीं ट्विटर में हैशटैग शेम ऑन यू रोहित शेट्टी ट्रेंड करने लगा था।

Open in App
ठळक मुद्देडायरेक्टर रोहित शेट्टी अपनी नई फिल्म सूर्यवंशी को लेकर सुर्खियों में हैं।फिल्म में अक्षय कुमार, अजय देवगन, रणवीर सिंह और कैटरीना कैफ जैसे सितारों ने काम किया है।

डायरेक्टर रोहित शेट्टी अपनी नई फिल्म सूर्यवंशी को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म में अक्षय कुमार, अजय देवगन, रणवीर सिंह और कैटरीना कैफ जैसे सितारों ने काम किया है। इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच गजब की उत्सुकता देखते बन रही है। फिल्म के ट्रेलर को फैंस ने काफी पसंद किया था। अब पूरी स्टारकास्ट फिल्म के प्रमोशन में बिजी है। ऐसे में हाल ही में रोहित ने कैटरीना को लेकर ऐसा बयान दिया कि वह सुर्खियों में आ गए हैं।

हाल ही में रोहित शेट्टी ने कैटरीना को लेकर एक बयान दिया था जिसके बाद वह जमकर ट्रोल हुए थे। इतना ही नहीं ट्विटर में हैशटैग शेम ऑन यू रोहित शेट्टी ट्रेंड करने लगा था। अब खबर है कि रोहित ने कैटरीना कैफ को सोशल मीडिया पर अलफॉलो कर दिया है। 

मुंबई मिरर की खबर के मुताबिक, रोहित ने इस विवाद के बाद कैटरीना को अनफॉलो कर दिया था। हालांकि, कटरीना अभी भी उन्हें फॉलो कर रही हैं। हालांकि इस खबर में कितनी सच्चाई है कहा नहीं जा सकता है। लेकिन इतना जरुर कहा जा सकता है कि ये विवाद अब बढ़ता नजर आ रहा है।

जानें क्या कहा था रोहित ने

दरअसल एक इंटरव्यू के दौरान में रोहित शेट्टी से पूछा गया कि मॉनीटर को देखते हुए वह किस स्टार पर फोकस कर रहे थे? इस पर रोहित ने कहा था कि वह तीनों स्टार्स पर फोकस कर रहे थे। रोहित ने बताया कि फिल्म के ब्लास्ट वाले सीन में तीनों स्टार के साथ कैटरीना भी हैं। अगर आप ध्यान से देखेंगे तो आप पाएंगे कि कैटरीना इस सीन में पलकें झपकाती नजर आ रही हैं।

लेकिन चौथे टेक के बाद कैटरीना मेरे पास आईं और कहा कि क्या हम एक और टेक ले सकते हैं? इस पर मैंने उनसे कहा था कि मैं तुम्हें एक बात सच कहना चाहता हूं कि कोई तुम्हारी तरफ देखने वाला नहीं है। इस पर कैटरीना ने मुझसे कहा था कि आखिर तुम मुझे ये बात कैसे कह सकते हो? जिस पर मैंने उन्हें कहा था कि कैटरीना, तीन सुपरस्टार तुम्हारे साथ चल रहे हैं, बैकग्राउंड में ब्लास्ट हो रहा है, कोई तुम्हें नोटिस नहीं करेगा। प्रोमो में देखा जा सकता है कि उनकी आंख झपक रही है, लेकिन कौन देखेगा?

रोहित अपने इस बयान के बाद जमकर ट्रोल हुए थे। लोगों मे इनको खरी खोटी सुनाई थीं। लेकिन मामला बढ़ता देख खुद कैटरीना कैफ रोहित शेट्टी के पक्ष में उतर आई थीं।  उन्होंने एक पोस्ट शेयर करके इस पर सफाई पेश की थी।

टॅग्स :रोहित शेट्टीसूर्यवंशी मूवीकैटरीना कैफअक्षय कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBhooth Bangla Teaser: हॉरर के साथ फुल कॉमेडी, अक्षय कुमार का नया अवतार देख लोग हैरान

बॉलीवुड चुस्कीRohit Shetty Firing Case: राजस्थान से छठा आरोपी अरेस्ट, लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्य और राकांपा नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में आरोपी शुभम लोनकर पर संदेह?

बॉलीवुड चुस्कीगैरेज मैकेनिक बनकर बिश्नोई गैंग को हथियार सप्लाई करता था आसाराम फासले, रोहित शेट्टी फायरिंग केस में पुलिस का खुलासा

बॉलीवुड चुस्कीरोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामले में बिश्नोई गैंग का नाम आया सामने, पुलिस ने किए चौंकाने वाले खुलासे

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: मुंबई के जुहू में रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग का CCTV फुटेज आया सामने

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?