लाइव न्यूज़ :

दिल्ली हिंसा: एक्ट्रेस स्वरा भास्कर समेत 3 के खिलाफ FIR की मांग, हाईकोर्ट में दाखिल की गई अर्जी

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 27, 2020 17:07 IST

बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar), सामाजिक कार्यकर्ता हर्ष मंदर, रेडियो जॉकी सयेमा और आम आदमी पार्टी एमएलए अमतुल्लाह खान (Amanatullah Khan) के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज करने की मांग दिल्ली हाईकोर्ट में की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में हिंसा के कारण एक अजीब का माहौल बना हुआ है।दिल्ली में हिसा के कारण अभी तक 34 लोगों की मौत हो गई है जबकि 200 लोग घायल हैं

देश की राजधानी दिल्ली के उत्तर पूर्वी इलाके में भड़की हिंसा में मरने वालों की संख्या बढ़कर आज 34 हो गई है। दिल्ली हिंसा में मरने वालों के आंकड़ों में बढ़ने की संभावना है। इस हिंसा में करीब  200 लोग घायल हैं। स्थिति नियंत्रित करने का काम राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल को दिया गया है। दिल्ली पुलिस ने कहा है कि हिंसा में कथित भागीदारी को लेकर 106 लोगों को गिरफ्तार किया है और 48 प्राथमिकियां दर्ज की हैं। गिरफ्तार सारे लोग स्थानीय हैं। कई मामले भी दर्ज किए गए हैं, जिसमें स्वका भास्कर का नाम भी शामिल है।

इन्हीं मामलों में अब बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar), सामाजिक कार्यकर्ता हर्ष मंदर, रेडियो जॉकी सयेमा और आम आदमी पार्टी एमएलए अमतुल्लाह खान (Amanatullah Khan) के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज करने की मांग दिल्ली हाईकोर्ट में की गई है। इस सभी के खिलाफ ये मांग दिल्ली हाईकोर्ट के वकील संजीब कुमार ने की है। उन्होंने हाईकोर्ट में अपील करते हुए कहा है कि वो इन चारों लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिल्ली पुलिस (Delhi Police) को दे। इतना ही नहीं उन्होंने इस मामले की जांच करने के लिए एनआईए  को भी आदेश जारी करने का अनुरोध किया है।

एनआई के अनुसार इस खबर की जानकारी मिली है। दिल्ली में हालात काफी खराब हैं, अब स्थिति पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।  दिल्ली के हालात को लेकर गृहमंत्री अमित शाह ने पुलिस और गृह मंत्रालय के अधिकारियों के साथ बैठक की है।

टॅग्स :स्वरा भाष्करदिल्ली हाईकोर्टदिल्ली हिंसाकैब प्रोटेस्ट
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने तमिल मीडिया हॉउस 'नक्कीरन' को ईशा फाउंडेशन और सद्गुरु के खिलाफ मानहानिकारक सामग्री हटाने को कहा

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया समेत 12 लोगों को जारी किया नोटिस, आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दायर की याचिका

क्राइम अलर्टविवाह का वादा कर शारीरिक संबंध बनाना और कुंडली मिलान न होने के कारण शादी से इनकार पर लागू होगी धारा 69

भारतघर के बगल में सार्वजनिक मूत्रालय और कूड़ेदान का होना संविधान के तहत स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण में गरिमापूर्ण जीवन जीने के अधिकार का उल्लंघन?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?