लाइव न्यूज़ :

JNU पहुंचीं दीपिका पादुकोण, यूनिवर्सिटी में हुई हिंसा के विरोध में प्रदर्शन में हुईं शामिल

By ज्ञानेश चौहान | Updated: January 7, 2020 20:24 IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण मंगलवार शाम को JNU कैंपस पहुंचीं। यहां पर दीपिका JNU हिंसा के विरोध में हुए प्रदर्शन में शामिल हुईं।

Open in App

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) मंगलवार शाम को JNU कैंपस पहुंचीं। यहां पर दीपिका (Deepika Padukone) JNU हिंसा के विरोध में हुए प्रदर्शन में शामिल हुईं। उन्होंने साबरमती टी प्वाइंट के पास हो रहे प्रदर्शन में छात्रों का समर्थन किया।

इससे पहले दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने विरोध प्रदर्शन को लेकर एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा था कि "यह देखकर मुझे गर्व होता है कि हम अपनी बात कहने से डरे नहीं हैं। चाहे हमारी सोच कुछ भी हो, लेकिन मेरे ख्याल से हम देश और इसके भविष्य के बारे में सोच रहे हैं, ये अच्छी बात है।"

आपको बता दें कि 5 जनवरी की शाम को जेएनयू में छात्रों के साथ हुई मारपीट और हिंसा की घटना हुई थी। इसके विरोध में कई बॉलीवुड सेलेब्स के रिएक्शन्स सामने आए थे। इनमें अनुराग कश्यप, दीया मिर्जा, कृति सेनन, स्वरा भास्कर, आलिया भट्ट, अनुभव सिन्हा, नीरज घेवान, विशाल भारद्वाज समेत कई सितारों ने छात्रों के साथ हुई हिंसा पर अपना गुस्सा जाहिर किया।

5 जनवरी की रात से ही जेएनयू हिंसा के विरोध में मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर विरोध प्रदर्शन हो रहा है। इस प्रदर्शन में अनुराग कश्यप, जोया अख्तर, तापसी पन्नू, सौरभ शुक्ला, सुधीर मिश्रा, रेखा भारद्वाज, रिचा चड्डा जैसे कई सितारे शामिल हुए और हिंसा करने वाले लोगों का जमकर विरोध किया।

टॅग्स :जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू)दीपिका पादुकोण
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टJNU छात्रों और पुलिस के बीच झड़प, कोर्ट ने आरोपी छात्रों को 25000 रुपये के मुचलके पर जमानत मंजूर

भारतJNU Controversy: जिन छात्रों ने PM मोदी और अमित शाह के खिलाफ अपमानजनक नारे लगाए थे, उन्हें यूनिवर्सिटी से निकाला जाएगा

भारतये अपने आप नारे लगवाते हैं, उन्हें 5 साल से जेल में डाला हुआ है, कांग्रेस नेता का बयान वायरल

भारतशरजील और उमर को जमानत नहीं मिली तो सबकी क़ब्र खोद दो?, कपिल मिश्रा बोले-सांपों के फन कुचले जा रहे हैं, संपोले बिलबिला रहे हैं?

भारतमोदी, शाह की कब्र खोदेगी?, जेएनयू परिसर में पीएम मोदी और अमित शाह के खिलाफ विवादास्पद नारे?, खालिद-इमाम को जमानत नहीं, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत