लाइव न्यूज़ :

दीपिका पादुकोण का वैक्स स्टैच्यू मैडम तुसाद में हुआ लॉन्च, पति रणवीर सिंह के साथ ससुराल वाले भी रहे मौजूद

By मेघना वर्मा | Updated: March 14, 2019 16:37 IST

दीपिका पादुकोण के इस स्टैच्यू ने गोल्डन कलर का लंहगा पहन रखा है। इस स्टैच्यू से रणवीर सिंह की आंखे ही नहीं हट रही थीं।

Open in App

दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की कुछ उन अदाकाराओं में से एक हैं जिनके काम के चर्चे सिर्फ बॉलीवुड में ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी है। अपनी खूबसूरती और टैलेंट से लोगों के दिलों पर राज करने वाली दीपिका को लंदन के मैडम तुसाद में जगह मिल गई हैं। 14 मार्च को लंदन के मैडम तुसाद म्यूजियम में दीपिका पादुकोण का वैक्स स्टैच्यू लॉन्च किया गया। इस मौके पर दीपिका के पति और एक्टर रणवीर सिंह के साथ उनके घर वाले और रणवीर सिंह के घर वाले भी मौजूद रहे।

अपने इंस्टाग्राम से दीपिका पादुकोण लाइव थीं। जिसके बाद ही उन्होंने अपने वैक्स स्टैच्यू को रिवील किया। इस मौके पर दीपिका ने ना सिर्फ अपने स्टैच्यू के साथ सेल्फी ली बल्कि पति रणवीर को नसीहत भी दे डाली। दीपिका ने कहा कि अगर रणवीर लंदन में 83 की शूटिंग करते हुए कभी भी मुझे मिस करें तो वो यहां आ कर मुझे देख सकते हैं। इसके बाद रणवीर सिंह ने रिप्लाई किया मैं तुम्हें अपने साथ घर ले जाऊंगा। इस स्चैच्यू पर मेरा हक ज्यादा है। मजाक-मजाक में दोनों ही फिर एक-दूसरे से प्यार का इजहार कर गए। 

रणवीर की नजर ही नहीं हट रही थी

दीपिका पादुकोण के इस स्टैच्यू ने गोल्डन कलर का लंहगा पहन रखा है। इस स्टैच्यू से रणवीर सिंह की आंखे ही नहीं हट रही थीं। सिंबा एक्टर रणवीर सिंह ने बाद में कहा कि मैं मिलेनियम का बॉयफ्रेंड बन चुका हूं अब मैं मिलेनियम का हसबैंड हूं। इस मौके पर दीपिका की मां और उनकी सास यानी रणवीर सिंह की मां वहां मौजूद रहीं। 

बता दें दीपिका और रणवीर सिंह ने पिछले साल ईदली के विला देल में शादी कर ली थी। 6 साल के रिलेशनशिप के बाद दोनों शादी के बंधन में बंध गए। दीपिका फिलहाल जहां फिल्म छपाक के लिए काम कर रही हूं। वहीं रणवीर सिंह फिल्म 83 में नजर आएंगे। 

टॅग्स :दीपिका रणवीर शादीरणवीर सिंहमैडम तुषाद वैक्स म्यूजियम
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

ज़रा हटकेVIRAL: रणवीर सिंह का 'भूत' वाला लुक देख दंग रह गए लोग! Dhurandhar 2 का ये सीन उड़ा रहा होश

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच