लाइव चैट में रणवीर के तेज बोलने पर चिल्लाईं दीपिका, आयुष्मान ने कहा-भाभी डांट रही हैं..
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: June 6, 2020 11:32 AM2020-06-06T11:32:11+5:302020-06-06T11:35:04+5:30
आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurran) के साथ इंस्टाग्राम लाइव में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) को दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की डांट सुननी पड़ी
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बॉलीवुड के क्यूट कपल्स में से एक हैं।रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) को फैंस काफी पसंद करते हैं। दोनों के बीच की कैमिस्ट्री भी फैंस को प्रभावित करती है। इन दिनों दोनों साथ में क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। सोशल मीडिया के जरिए रणवीर फैंस से रूबरू होते रहते हैं। हाल ही में रणवीर को पत्नी से डांट खानी पड़ी है।
हाल ही में रणवीर को लाइव चैट के दौरान तेज बोलने पर दीपिका ने डांटा है।दरअसल, आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurran) हाल ही में इंस्टाग्राम लाइव पर आए थे। इन दौरान उन्होंने बीच में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) को भी इंस्टाग्राम पर ज्वाइन करा लिया।
इस दौरान हाल ही रणवीर सोकर उठे थे। ऐसे में दोनों दोस्त जोर-जोर से बातें कर थे। सोकर उठने के बाद रणवीर अपने लंबे-लंबे बालों को ठीक कर रहे थे कि उन्हें देखने के बाद आयुष्मान भी अपनी कैप निकाल देते हैं और उन्हें अपने बाल दिखाते हैं। इसके बाद दोनों जोर से हंसने लगते हैं और तभी रणवीर कहते हैं, 'अच्छा चलो बाय-बाय, तुम्हारी भाभी डांट रही हैं, कह रही है मैं जूम कॉल कर रही हूं चिल्लाओ मत।
Ranveer Singh joining Ayushmann Khurrana live on Instagram ♥️
— RanveerSingh TBT | #83🏏♥️ (@RanveerSinghtbt) June 5, 2020
_
He just woke up 🤣♥️ pic.twitter.com/OeHQQdSXeM
इस पर आयुष्मान ऱणवीर को लाइव छोड़ देने को कहते हैं। साथ ही कहते हैं- 'मैं तुमसे प्यार करता हूं और मैं तुम्हें याद करता हूं'। रणवीर ने जवाब देते हुए कहा, 'मैं तुमसे प्यार करता हूं आयुष' और ये कहकर ऑफलाइन हो जाते हैं। रणवीर के जाने के बाद आयुष्मान फैन्स से कहते हैं कि वह चले गए हैं, क्योंकि भाभी उन्हें डांट रही हैं।
कुछ दिन पहले रणवीर ने भारतीय टीम के फुटबॉल खिलाड़ी सुनील छेत्री के साथ इंस्टाग्राम पर लाइव चैट की थी। उस वक्त भी रणवीर, दीपिका पर चिल्लाते दिखे थे उन्होंने कहा था 'बेबी... एक्सपोज कर रही है तू मुझे, तू रुक, बताता हूं तुझे। दोनों के फैंस को उनकी ये नोकझोंक भी काफी पसंद आई थी।