दीपिका पादुकोण एक्स बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के साथ कर सकती हैं स्क्रीन शेयर, विज्ञापन में आएंगे नजर
By मेघना वर्मा | Published: February 5, 2019 01:29 PM2019-02-05T13:29:18+5:302019-02-05T13:29:18+5:30
दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर एक साथ बचना ऐ हसीनों, तमाशा, ये जवानी है दीवानी फिल्म में साथ नजर आ चुके हैं।
बॉलीवुड के कुछ ब्यूटीफुल कपल्स में से एक हैं दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह। पिछले साल नवम्बर में दोनों शादी के बंधन में बंध गए थे। मगर दीपिका और रणबीर कपूर का रिश्ता किसी से छुपा नहीं है। लेकिन ब्रेकअप के बाद दोनों ने अपनी-अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को अलग रखा। शायद इसीलिए जल्द ही दीपिका और रणबीर कपूर एक साथ फिर से स्क्रीन शेयर करते दिखाई देंगे।
पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार रानी पद्मावती यानी दीपिका पादुकोण, रॉकस्टार रणबीर कपूर के साथ एक ब्रैंड के विज्ञापन में दिखाई देंगें। दीपिका और रणबीर के फैंन्स इस खबर से काफी खुश हो सकते हैं। रिपोर्ट की मानें तो आज यानी 5 फरवरी को इस विज्ञापन की शूटिंग होगी। इस दोनों की ही केमिस्ट्री स्क्रीन पर एक साथ देखने को मिलेगी।
इन फिल्मों में आ चुके हैं साथ नजर
दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर एक साथ बचना ऐ हसीनों, तमाशा, ये जवानी है दीवानी फिल्म में साथ नजर आ चुके हैं। दोनों की केमिस्ट्री ऑन स्क्रीन काफी अच्छी दिखाई देती है। ये जवानी है दीवानी के बाद से ही दोनों के अफेयर के चर्चे मीडिया में आ गए थे।
रणवीर सिंह ने लिखा लेटर
हाल ही में रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण को एक ओपेन लेटर लिखा था। इस लेटर में रणवीर सिंह ने लिखा कि दीपिका बहुत अमेजिंग हैं। उन्होंने कहा कि वो ये बात इसलिए नहीं कह रहे कि उनकी वाइफ हैं बल्कि रणवीर सिंह की फीलिंग्स दीपिका के लिए शुरू से यही थी।