लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस से ठीक होने के बाद खुद पर लगे आरोपों पर कनिका कपूर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- अब तक इसलिए चुप थी क्योंकि मैं...

By अमित कुमार | Updated: April 26, 2020 17:09 IST

कनिका के कोरोना पॉजिटिव खबर आने के बाद से ही उन्हें लेकर कई तरह की खबरों ने सुर्खियां बटोरनी शुरू कर दी थी।

Open in App
ठळक मुद्देकनिका कपूर पर जानबूझकर इस महामारी को फैलाने का आरोप भी लगाया था। इन सभी बातों पर चुप्पी तोड़ते हुए कनिका ने अब अपनी बात लोगों के सामने रखी है।

बॉलीवुड सिंगरकनिका कपूर अब कोरोना वायरस से पूरी तरह से ठीक हो चुकी हैं। वह इन दिनों घरवालों के साथ अपना पूरा समय बिता रही हैं। कनिका के कोरोना पॉजिटिव खबर आने के बाद से ही उन्हें लेकर कई तरह की खबरों ने सुर्खियां बटोरनी शुरू कर दी थी। उन पर जानबूझकर इस महामारी को फैलाने का आरोप भी लगाया था। इन सभी बातों पर चुप्पी तोड़ते हुए कनिका ने अब अपनी बात लोगों के सामने रखी है।

कनिका ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखकर अपनी बात कही है। कनिका ने लिखा, 'मुझे पता है कि मेरे कोरोना पॉजिटिव आने के बाद से ही कुछ लोगों ने कई तरह की अफवाहों को फैलाया। मैं अब इसलिए शांत नहीं थी क्योंकि मैं गलती थी, बल्कि मैं इंतजार कर रही थी कि लोगों के सामने खुद सच्चाई आ जाए। इस मुश्किल घड़ी में मेरा साथ देने वाले परिवार, दोस्त और सपोटर्स को बहुत-बहुत धन्यवाद।'

उन्होने आगे लिखा, 'मैं अब आपको सच बताने जा रही हूं। मैं विदेश से लौटने के बाद जिनके भी कॉन्टैक्ट में थी चाहे यूके में, मुंबई में या फिर लखनऊ में उन सभी में कोरोना के कोई लक्षण नहीं पाए गए और सबके टेस्ट नेगेटिव आए। 10 मार्च को यूके से भारत आने के बाद मेरा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग टेस्ट हुआ था। लेकिन मुझे किसी तरह की कोई एडवाइसरी नहीं दी गई थी। इस वजह से मैंने खुद को क्वारंटाइन में नहीं रखा।'

अपनी बात को आगे जारी रखते हुए कनिका कहती हैं कि इसके बाद मैंने डोमेस्टिक फ्लाइट्स का इस्तेमाल किया, जहां कोई स्क्रीनिंग की सुविधा नहीं थी। 14-15 मार्च को मैंने दोस्तों के साथ लंच और डिनर किया। मैंने कोई पार्टी नहीं होस्ट की थी। इसके बाद 17-18 मार्च को मेरी तबीयत खराब होने लगी तो मुझे बताया गया कि मेरा टेस्ट कोरोना पॉजिटिव आया है। मैं बस इतना कहना चाहूंगी कि किसी इंसान को लेकर नेगेटिव बोलने से सच्चाई नहीं बदल सकती।'

टॅग्स :कोरोना वायरसकनिका कपूरबॉलीवुड सिंगर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की35 साल बाद भी दिलों में बसा है कुमार सानू का ये गाना, 'जब कोई बात बिगड़ जाए' पर सानू दा हुए इमोशनल

बॉलीवुड चुस्कीसिंगर उदित नारायण के खिलाफ FIR दर्ज, पहली पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप

बॉलीवुड चुस्कीबिश्नोई गैंग ने बॉलीवुड सिंगर बी प्राक से 10 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी, ऐसा न करने पर दी गंभीर नतीजे भुगतने की धमकी, शिकायत दर्ज

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर स्टेज पर कर रही थीं परफॉर्म, सिरफिरे फैन ने की बदतमीजी, सिक्योरिटी ने खदेड़ा

भारत"गायक जुबिन गर्ग की मौत स्पष्ट तौर पर हत्या", असम सीएम हिमंत बिस्वा का दावा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?