लाइव न्यूज़ :

एक बार फिर लोगों को गुदगुदाने आ रहे हैं कॉमेडियन सिद्धार्थ सागर, गर्लफ्रेंड के साथ भी किया पैचअप

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 16, 2018 12:47 IST

सिद्धार्थ शो में 'सेल्फी मासी' और 'नसीरुद्दीन' का किरदार निभाते दिखेंगे। 

Open in App

‘द कपिल शर्मा शो’ में अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों को गुदगुदाने वाले कॉमेडियन सिद्धार्थ सागर अब एक बार फिर काम पर लौट आए हैं। बाइपोलर डिसऑर्डर की बीमारी से उबरने के बाद वह जल्द ही टीवी पर दस्तक देने वाले हैं। उन्हें जल्द सोनी टीवी के कॉमेडी शो 'कॉमेडी सर्कस' में देखा जाएगा। सिद्धार्थ शो में 'सेल्फी मासी' और 'नसीरुद्दीन' का किरदार निभाते दिखेंगे । 

अपने  एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि वो नहीं चाहते कि उनके पैरेंट्स अब उनसे कोई मतलब रखें। इसके साथ ही उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड सुरभि जोशी के साथ तस्वीरें भी शेयर की है। उन्होंने बताया कि वह सुरभि अब एक साथ हैं। 2 साल पहले दोनों का रिश्ता सिद्धार्थ की मॉम की वजह से टूट गया था। लेकिन अब ये दोनों एक बार एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

सुरभि ने अपने इंस्टाग्राम पर सिद्धार्थ के बर्थडे पर कई फोटोज पोस्ट करते हुए उन्हें विश किया। सुरभि ने लिखा- जो साथ रहना चाहते वो अपना रास्ता ढूंढ ही लेते है। कुछ मुश्किलें जरूर आती है लेकिन वो कभी नहीं हारते। जन्मदिन मुबारक हो सिद्धार्थ। वेलकम होम।

बता दें कि सिद्धार्थ ने अपनी फैमिली पर उत्पीड़न का आरोप लगाया था। सिद्धार्थ ने बताया था कि उनसे उनकी मां के ब्वॉयफ्रैंड से लगातार लड़ाई हो रही थी। उनके खिलाफ शिकायत भी दर्ज करवाई। लेकिन इन लोगों ने मुझे जबरदस्ती पागलखाने भिजवा दिया। फिर वहां का खर्चा नहीं उठा पाने के बाद मुझे एक एनजीओ में भर्ती करवा दिया। बस यहीं उन्होंने एक गलती कर दी। एनजीओ वाले समझ गए कि दाल में कुछ काला है। वहां के लोगों ने मेरा ठीक से ट्रीटमेंट किया और मुझे सही किया।  

Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?