लाइव न्यूज़ :

बेहद भावुक है चिरंजीवी सर्जा का आखिरी खत, दोस्त को निधन से पहे लिखा-क्या पता कल क्या हो?

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 12, 2020 13:52 IST

चिरंजीवी सर्जा के निधन से उनके फैंस और साउथ फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है। चिरंजीवी ने अपने फिल्मी करियर में 22 से ज्यादा फिल्मों में काम किया।

Open in App
ठळक मुद्देकन्नड़ फिल्मों के एक्टर चिरंजीवी सर्जा का रविवार को कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया हैचिरंजीवी को शनिवार 6 जून को सांस फूलने और सीने में दर्द की शिकायत के चलते एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया

कन्नड़ फिल्मों के एक्टर चिरंजीवी सर्जा का रविवार को कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया है। वह 39 वर्ष के थे। चिरंजीवी को शनिवार 6 जून को सांस फूलने और सीने में दर्द की शिकायत के चलते एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।

एक्टर के निधन से हर कोई हैरान रह गया था। अब  चिरंजीवी के निधन के बाद उनके दोस्त प्रजवाल देवराज ने अभिनेता का व्हॉट्सएप चैट का स्क्रीनशॉट साझा किया है जो बेहद भावुक कर देने वाला है।

एक्टर ने अपने दोस्त से निधन से कुछ दिनों पहले ही बात की थी। इस बात का स्क्रीनशार्ट छाया हुआ है। इस बात में वह दोस्तों के साथ ट्रिप पर जाने का प्लान कर रहे थे।  एक्टर के दोस्त ने इसको शेयर करते हुए लिखा है कि काश ये हम कर पाते

चिरंजीवी अपने दोस्तों से कहते हैं कि 'आई लव यू दोस्तों, हमें एक हफ्ते के लिए कहीं घूमने जाना चाहिए। केवल हम लोग ही। साथ रिलैक्स करेंगे और एक साथ जुड़ेंगे और वापस आ जाएंगे। विश्वास करो, हमारा एक साथ होने से ज्यादा कुछ जरूरी नहीं है। हम नहीं जानते कि हमारे लिए कल क्या होना है।' 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर को दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया, लेकिन चिरंजीवी की हालत में सुधार नहीं हो सका और रविवार शाम डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बता दें कि ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने चिंरजीवी सर्जा के निधन की जानकारी सोशल मीडिया पर दी है। 

जानें चिरंजीवी सर्जा कौन थे-  

आपको बता दें कि चिरंजीवी सर्जा कन्नड़ फिल्मों के दिग्गज अभिनेता शक्ति प्रसाद के पोते थे। वो ‘अम्मा आई लव यू’, ‘चिरू’ और ‘सिंगा’ जैसी तमाम हिट फिल्में दे चुके हैं। उनकी गिनती कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के प्रतिभाशाली कलाकारों में होती थी। चिरंजीवी फिल्म स्टार अर्जुन सर्जा के भतीजे और ऐक्शन ऐक्टर राजकुमार ध्रुव सर्जा के भाई भी थे।

चिरंजीवी सर्जा  ने 20 से अधिक फिल्मों में किया काम

चिरंजीवी सर्जा ने साल 2018 में कन्नड़ फिल्म स्टार मेघना राज (Meghna Raj) से शादी की थी। मेघना भी साउथ सिनेमा की लोकप्रिय चेहरों में से हैं। वह कन्नड़ सिनेमा सहित तमिल और तेलुगु फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। चिरंजीवी सर्जा की बात करें तो साल 2009 में कन्नड़ फिल्म ‘वायुपुत्र’ से इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। सर्जा ने करीब 20 से अधिक फिल्मों में किया है।

चिरंजीवी अम्मा आई लव यू, चिरू और सिंन्गा जैसी कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। चिरंजीवी जल्द ही राजा मार्थंडा फिल्म में नजर आने वाले थे। फिल्म पोस्ट प्रोडक्शन स्टेज में है। इसके अलावा वह 3 और फिल्मों में नजर आने वाले थे। 

 

टॅग्स :साउथ सिनेमा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीUS-Israel Iran War: दुबई में फंसे भारतीय सितारे, साउथ से लेकर बॉलीवुड तक स्टार ने पीएम मोदी से मांगी मदद

बॉलीवुड चुस्कीरश्मिका मंदाना को देवर ने कहा 'वदीना', आनंद देवरकोंडा का पोस्ट हुआ वायरल

बॉलीवुड चुस्कीNetflix पर मचा रही है तहलका ये साउथ फिल्म, फैन और सुपरस्टार की कहानी जीत रही दिल

बॉलीवुड चुस्कीSreenivasan Death: मलयालम एक्टर-डायरेक्टर श्रीनिवासन का निधन, 69 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

बॉलीवुड चुस्कीरणवीर सिंह ने ऋषभ शेट्टी से मांगी माफी, कांतारा में जीभ बाहर निकालने वाली क्लिप...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?