लाइव न्यूज़ :

गायक जुबीन का सोनोवाल से सवाल: क्या मुझे मेरा वोट वापस मिल सकता है?

By भाषा | Updated: January 14, 2019 15:19 IST

असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल को खुला पत्र लिखने के पांच दिन बाद असम के लोकप्रिय गायक जुबीन गर्ग ने रविवार को मांग की

Open in App

 नागरिकता (संशोधन) विधेयक के विरोध में असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल को खुला पत्र लिखने के पांच दिन बाद असम के लोकप्रिय गायक जुबीन गर्ग ने रविवार को मांग की कि 2016 में भाजपा के लिए उनके गाए चुनाव गीत का इस्तेमाल कर हासिल किए गए ‘‘मत’’ उन्हें लौटा दिए जाएं।

 गर्ग ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर लिखा, ‘‘प्रिय सर्वानंद सोनोवाल दा, मैंने कुछ दिन पहले आपको पत्र लिखा था।’’उन्होंने कहा, ‘‘आपने 2016 में मेरी आवाज इस्तेमाल करके जो मत हासिल किए, क्या मुझे वे वापस मिल सकते हैं? मैं इससे हुई कमाई लौटाने के लिए तैयार हूं।’’

गर्ग के फेसबुक पर 8.58 लाख फॉलोवर हैं। यह पोस्ट वायरल हो गया।इस बीच कृषक मुक्ति संग्राम समिति के सलाहकार अखिल गोगाई ने कांग्रेस से अपील की कि वह राज्यसभा में इस विधेयक की हार सुनिश्चित करे।

गोगोई ने कहा कि केएमएसएस सभी विपक्षी दलों से मिलने की कोशिश करेगी ताकि ऊपरी सदन में विधेयक के खिलाफ खड़े होने के लिए उन्हें मनाया जा सके।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?