कंगना रनौत पर बॉलीवुड सिंगर ने साधा निशाना, कहा- कोई इतना अज्ञानी कैसे हो सकता

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: December 25, 2019 12:39 PM2019-12-25T12:39:48+5:302019-12-25T12:39:48+5:30

विशाल ने अपने ट्वीट में लिखा है कि कोई इतना अज्ञानी कैसे हो सकता है। विशाल ददलानी का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर छाया पर छाया हुआ है। लोग इस पर तरह तरह से कमेंट कर रहे हैं।

CAA Protest: visal dadlani tweet on kangana ranaut | कंगना रनौत पर बॉलीवुड सिंगर ने साधा निशाना, कहा- कोई इतना अज्ञानी कैसे हो सकता

कंगना रनौत पर बॉलीवुड सिंगर ने साधा निशाना, कहा- कोई इतना अज्ञानी कैसे हो सकता

नागिकता संशोधन कानून के खिलाफ देशभर में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। खई जगह तोड़फोड़ की गई बसों का जलाया गया ऐसे में इस पर हाल ही में एक्ट्रेस कंगना रनौत ने टिप्पणी की थी। अब कंगान लोगों के निशाने पर आ गई हैं। कंगना के बयान पर सिंगर विशाल ददलानी ने ट्वीट किया है।

विशाल ने अपने ट्वीट में लिखा है कि कोई इतना अज्ञानी कैसे हो सकता है। विशाल ददलानी का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर छाया पर छाया हुआ है। लोग इस पर तरह तरह से कमेंट कर रहे हैं।

विशाल ने अपने ट्वीट के जरिए कंगना पर निशाना साधा है। विशाल ने लिखा है कि कोई इतना अज्ञानी कैसे हो सकता है? यह विशेषाधिकार की आवाज है, जो यह दिखाने की कोशिश कर रही हैं कि वह आम आदमी से कितनी बेहतर हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हर भारतीय प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से टैक्स का भुगतान करता है। प्रत्येक लेनदेन पर जीएसटी लगाया जाता है, अमीर को यह सोचना बंद कर देना चाहिए कि वो कितना स्पेशल है।

इसके बाद विशाल ने एक ओऔर ट्वीट किया और लिखा है कि और कोई कितना भी टैक्स दे या न दे...किसी को भी संपत्ति को नष्ट करने का अधिकार नहीं है, चाहे वह सार्वजनिक हो या निजी। न ही किसी अधिकारी को शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर हिंसक हमले करने या उन्हें रोकने का अधिकार है।

क्या कहा था कंगना ने

उन्होंने कहा कि हमारे देश की आबादी में केवल 3 से 4 प्रतिशत लोग ही टैक्स जमा करते हैं और इसके बाद बाकी बचे लोग वास्तव में उन पर निर्भर करते हैं। ऐसे में आपको देश की संपत्ती बसों, ट्रेनों को जलाने और हंगामा करने का अधिकार कौन देता है?

Web Title: CAA Protest: visal dadlani tweet on kangana ranaut

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे