लाइव न्यूज़ :

अर्जुन रामपाल के जीजा पर लगा एयरहोस्टेस की न्यूड तस्वीरें वायरल करने की धमकी देने का आरोप, केस दर्ज

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 4, 2018 21:37 IST

दर्ज कराई गई एफआईआर में एयरहोस्टेस का कहना है कि उसकी अमित गिल से पिछले साल बांद्रा के एक फाइवस्टार होटल में मुलाकात हुई थी।

Open in App

बॉलीवुड के अभिनेता अर्जुन रामपाल के जीजा अमित गिल पर एक एयरहोस्टेस ने धमकाने और धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है, जिसको लेकर सांताक्रूज पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने गिल के खिलाफ आईपीसी की धारा 328 (जहर के जरिए नुकसान पहुंचाना), 354 (यौन उत्पीड़न) और 506 (धमकी देना) के तहत केस दर्ज किया गया है। 

उन पर आरोप लगा है कि नशे की दवा मिलाकर उन्होने एयहोस्टेस की न्यूड तस्वीरें उतारीं और उसे वायरल करने की धमकी दी। अर्जुन रामपाल की बहन कोमल से अमित गिल की शादी हुई है। अमित पर आरोप लगा है कि उन्होंने एक एयरटोस्टेस से यह कहकर पैसे ले लिये कि उन्हें अच्छा रिटर्न मिलेगा।  खबरों के अनुसार, दर्ज कराई गई एफआईआर में एयरहोस्टेस का कहना है कि उसकी गिल से पिछले साल बांद्रा के एक फाइवस्टार होटल में मुलाकात हुई थी। इस दौरान गिल ने उसके दुबई में फंसे पांच लाख रुपये दिलवाने के लिए कहा था। इसके बाद दोनों की बातचीत शुरू हो गई थी।   

उसका कहना है कि उसने गिल को निवेश के लिए 18 लाख रुपये दे दिए। समय पूरा होने पर जब वह पैसे मांगने लगी तो गिल टालता रहा। उसने दबाव बनाया तो उसके अकाउंट में 12 लाख रुपये जमा कर दिए, लेकिन बाकि का पैसा देने से इनकार करने लगा।

एयरहोस्टेस को यह कहते हुए धमकी देने लगा कि वह उसकी तस्वीरें वायरल कर देगा। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस में पूरे मामले की शिकायत की। अब इस मामले की पुलिस जांच कर रही है। 

टॅग्स :अर्जुन रामपालबॉलीवुड
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीबॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर' का तूफान, जवान का रिकॉर्ड टूटने से बस एक कदम दूर!

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar Box Office: 20वें दिन धुरंधर का बॉक्स ऑफिस पर कब्जा, कमाए इतने करोड़

भारततमिलनाडु-असम विधानसभा चुनाव 2026ः पीयूष गोयल-बैजयंत पांडा प्रभारी और अर्जुन राम मेघवाल, मुरलीधर मोहोल, सुनील कुमार शर्मा और दर्शना बेन जरदोश सह-प्रभारी नियुक्त

बॉलीवुड चुस्कीCrakk: चौथे दिन 'क्रैक' का बुरा हाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़े आए सामने

बॉलीवुड चुस्कीCrakk Box Office: पहले दिन 'क्रैक' ने कमाए इतने करोड़, विद्युत जामवाल और अर्जुन रामपाल की जोड़ी पर्दे पर, देखें आंकड़े

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?