लाइव न्यूज़ :

अभिषेक बच्चन की दमदार एक्टिंग ने जीता फैंस का दिल, सोशल मीडिया पर हो रही 'ब्रीद 2' की जमकर तारीफ

By अमित कुमार | Updated: July 10, 2020 13:42 IST

ब्रीद के पहले पार्ट में आर माधवन ने एक ऐसे पिता का रोल प्ले किया था, जो अपने बेटे के लिए कुछ भी करने को तैयार रहता है। सीरीज के दूसरे भाग में अभिषेक कुछ-कुछ उसी अंदाज में दिखाई दे रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर फैंस लगातार अभिषेक बच्चन, अमित साध और नित्या मेनन की तारीफ कर रहे हैं। कुछ लोगों ने तो इसे अभिषेक बच्चन के करियर का बेस्ट परफॉर्मेंश बता दिया।

अभ‍िषेक बच्चन की वेब सीरीज ब्रीद 2 का इंतजार फैंस बेसब्री के साथ कर रहे थे। 10 जुलाई को फाइनली इसे अमेजन प्राइम ओरिजिनल पर स्ट्रीमिंग कर दिया गया है। वेब सीरीज को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। कुछ लोगों ने जहां इस सीरीज को एवरेज करार दिया तो वहीं कुछ ने इसे अभिषेक बच्चन के करियर का बेस्ट परफॉर्मेंश बता दिया। 

सोशल मीडिया पर फैंस लगातार अभिषेक बच्चन, अमित साध और नित्या मेनन की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- 'ब्रीद 2 में अभ‍िषेक बच्चन पर बहुत प्यार आ रहा है। अभी से ब्रीद 3 के बारे में सोच रही हूं। इस बार किसी फीमेल लीड @urmilamatondkar को लाने पर क्या ख्याल है। जबकि एक यूजर ने लिखा- 'मुझे बहुत पसंद आई अभिषेक बच्चन की दमदार एक्टिंग'।

दमदार है वेब सीरीज की कहानी

सीरीज को देखने के बाद से ही लगातार यूजर्स अभिषेक बच्चन की तारीफ कर रहे हैं। ब्रीद की कहानी की बात करें तो यह एक ऐसे शख्स की कहानी है जो अपने परिवार को सुरक्षित रखने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। अभिषेक बच्चन इस रोल को बखूबी अंजाम दिया है। अभिषेक सीरीज में अविनाश सबरवाल के किरदार में हैं। उनकी पत्नी है आभा। वहीं इन दोनों की एक सिया नाम की बेटी है। 

दर्शकों को बांधने में सफल ब्रीद

सीरीज की कहानी सिया के गायब होने से शुरू होती है। इसके बाद अभिषेक एक के बाद एक मर्डर करने लगते हैं। सीरीज दर्शकों को बांधने का दम रखती है। लिहाजा फैंस इसके तीसरे पार्ट की मांग भी कर रहे हैं। इस सीरीज के कुल 12 एपिसोड्स हैं। हर एपिसोड 40 से 60 मिनट लंबे हैं। 

टॅग्स :अभिषेक बच्चनबॉलीवुड गॉसिपवेब सीरीज
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच