लाइव न्यूज़ :

Brahmastra Collection: ‘ब्रह्मास्त्र' ने दुनियाभर में पहले सप्ताह में कमाए 300 करोड़ रुपए, मेकर्स का दावा- दुनियाभर के सिनेमाघर हाउसफुल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 16, 2022 15:14 IST

नौ सितंबर को रिलीज हुई बड़े बजट की इस फंतासी और रोमांचक फिल्म के पहले भाग में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन ने भूमिका निभाई है।

Open in App
ठळक मुद्देधर्मा प्रोडक्शंस ने फिल्म के ‘बॉक्स ऑफिस’ संग्रह की जानकारी साझा कीनिर्माताओं ने बयान में कहा, ‘‘ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा’ ने फिल्म उद्योग, सिनेमाघर मालिकों और दर्शकों समेत पूरे देश में उत्साह बढ़ाया है

मुंबईः ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा’ ने अपनी रिलीज के बाद पहले सप्ताह में दुनिया भर में ‘बॉक्स ऑफिस’ पर कुल 300 करोड़ रुपये कमाए हैं। निर्माताओं ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। नौ सितंबर को रिलीज हुई बड़े बजट की इस फंतासी और रोमांचक फिल्म के पहले भाग में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन ने भूमिका निभाई है।

फिल्म ने पहले दिन 75 करोड़ रुपये की कमाई की थी। मीडिया को दिए बयान में प्रोडक्शन बैनर स्टार स्टूडियोज और धर्मा प्रोडक्शंस ने फिल्म के ‘बॉक्स ऑफिस’ संग्रह की जानकारी साझा की। निर्माताओं ने बयान में कहा, ‘‘ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा’ ने फिल्म उद्योग, सिनेमाघर मालिकों और दर्शकों समेत पूरे देश में उत्साह बढ़ाया है। इस फिल्म को वैश्विक स्तर पर दर्शकों से प्रतिक्रियाएं मिली हैं।

दुनिया भर में 300 करोड़ रुपये की कमाई के साथ ही सप्ताह हमारे लिए अभूतपूर्व खुशी लेकर आया है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘दुनिया भर के सिनेमाघर हाउसफुल हैं, जिससे हिंदी फिल्म उद्योग के लिए बहुत जरूरी राहत मिल रही है।’’ फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में अभिनेत्री मौनी रॉय और अभिनेता नागार्जुन अक्किनेनी भी हैं। 

टॅग्स :रणबीर कपूरआलिया भट्टबॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2 Box Office: धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, पहले वीकेंड पर ₹558.45 करोड़!

बॉलीवुड चुस्कीबॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' का तूफान, 3 दिन की रिकॉर्ड तोड़ कमाई से सब हैरान

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच