लाइव न्यूज़ :

साउथ की हर फिल्म में दिखने वाले कॉमेडी किंग ब्रह्मानंदम को हुई ये गंभीर बीमारी, फैंस मांग रहे हैं दुआएं

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 17, 2019 11:16 IST

साउथ इंडियन फिल्मों के कॉमेडी किंग ब्रह्मानंदम एक गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं।

Open in App

साउथ इंडियन फिल्मों के कॉमेडी किंग ब्रह्मानंदम एक गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। फैंस के दिलों पर राज करने वाले ब्रह्मी उनके दिल की बीमारी से जूझ रहे हैं। इसी के चलते उन्हें मुंबई के एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट में भर्ती करवाया गया है।

इसी के कारण हाल ही में उनके हार्ट की सर्जरी भी हुई है। उनकी बाईपास सर्जरी हुई है। खबर के अनुसार अभी उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। अभी वह डॉक्टरों की देख रेख में ही हैं। जल्द ही स्थिति में सुधार होने की संभावना है।

ऐसे में जैसे ही फैंस को पता लगा है कि ब्रह्मानंदम की स्थिति गंभीर है वह उनके लिए जमकर दुआएं मांग रहे हैं। फैंस लिख रहे हैं कि हम आपको फिर से स्क्रीन पर हंसाते हुए देखना चाहते हैं। साउथ सिनेमा में हर दूसरी फिल्म में फैंस उनको कॉमेडी का तड़का लगाते देखते हैं।

वह अपने तीन दशक के करियर में वह 1100 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं। वह कॉमेडियन में सबसे महंगे कलाकार माने जाते हैं। शुरुआत के दिनों उनकी किस्मत तब खुली जब उन्हें तेलगु की एक फिल्म में काम करने का मौका मिला। फिर उन्हें चन्ताबाबाई फिल्म में काम करने का मौका मिला। इस फिल्म के बाद ब्रह्मानंद की मानो लॉट्री लग गई। एक के बाद एक फिल्में उन्हें मिलने लगीं।

ब्रह्मानंद अपनी एक फिल्म के लिए लगभग एक करोड़ रुपये चार्ज करते हैं। ब्रह्मानंदम का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है। यह रिकॉर्ड 2007 में एक ही भाषा में 700 से अधिक फिल्मों में एक्टिंग करने के लिए दर्ज किया गया था। 

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?